Maharashtra Politics Controversy( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: संजय शिरसाट के पुत्र से जुड़े नीलामी मामले में जांच समाप्त, रिपोर्ट राजस्व विभाग को सौंपी गई

Sambhajinagar Hotel Auction Case: संभाजीनगर में होटल नीलामी विवाद की जांच पूरी हो गई है और रिपोर्ट राजस्व विभाग को सौंप दी गई है, जिसमें अनियमितताओं के आरोपों की जांच की गई।

अंकिता पटेल

Maharashtra Politics Controversy: छत्रपति संभाजीनगर जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट के पुत्र से जुड़े होटल खरीद नीलामी प्रकरण की जांच अब पूरी हो गई है। राज्य सरकार द्वारा गठित समिति ने संपूर्ण जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट हाल ही में राजस्व विभाग को सौंप दी है।

यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से मिली है। राज्यभर में चर्चित इस नीलामी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप विपक्षी दलों द्वारा लगाए गए थे।

इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की गहन जांच के लिए विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। जिला प्रशासन ने मई 2025 में धनदा कॉर्पोरेशन की दो संपत्तियों का नीलाम किया था।

इसमें रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल और उसके पास की खाली जमीन शामिल थी। इस नीलामी में पालकमंत्री संजय शिरसाट के पुत्र सिद्धांत शिरसाट को कंपनी "सिद्धांत मटेरियल प्रोक्योरमेंट एंड सप्लाइज ने 64 करोड़ 83 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई थी।

विवाद बढ़ने के बाद सिद्धांत शिरसाट को नीलामी से हटाया

मामले के बढ़ते विवाद के बाद मंत्री संजय शिरसाट ने अपने पुत्र को इस नीलामी प्रक्रिया से पीछे हटने के निर्देश दिए। यह मुद्दा राज्य विधानसभा में भी उठा था।

उस समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया था। प्रारंभ में विभागीय आयुक्त ने इस नीलामी प्रक्रिया की जांच के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी दिलीप स्वामी की अध्यक्षता में समिति नियुक्त की थी, बाद में इसमें बदलाव करते हुए जांच की जिम्मेदारी स्वयं विभागीय आयुक्त जितेंद्र पापलकर को सौंप दी गई।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी