प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

1 दिसंबर तक 4,344 आपत्तियां! संभाजीनगर में वोटर लिस्ट को लेकर मचा बवाल, 3 दिसंबर आखिरी मौका

Sambhajinagar Municipal Corporation Elections : मतदाता सूची पर भारी आपत्तियां दर्ज हुईं। अब तक 4,344 में से 1,904 आपत्तियों का निपटारा हो चुका है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर तक।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Voter List Objections: छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रारुप मतदाता सूची में भावी व पूर्व नगरसेवकों के अलावा कई दलों ने गडबडियों का गंभीर आरोप लगाया था। इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए कल बुधवार 3 दिसंबर तक का समय दिया है। इसी दरमियान 1 दिसंबर की शाम तक मनपा प्रशासन के पास 4 हजार 344 आपत्तियां दर्ज हुई, है। इसमें 1 हजार 904 आपत्तियों, का निपटारा किया जा चुका है।। यानी करीब कुल दाखिल आपत्तियों में से 50 प्रतिशत आपत्तियों का निपटारा प्रशासन द्वारा किया जा चुका है।

इससे यह साफ है कि प्रारुप मतदाता सूची में बहुत अधिक गडबडियां होने का जो ढिंढोरा पीटा, जा रहा है, वहां पूरी तरह गलत है। उन्होंने शहर वासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके पास दाखिल हर शिकायतों का निपटारा करेंगा। यह दावा मनपा आयुक्त व प्रशासक जी। श्रीकांत ने मंगलवार शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया।

आयुक्त ने बताया कि प्रारुप मतदाता सूची में बड़े पैमोन पर गड़बड़ियां होने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह पूरी तरह निराधार है। शहर में 11 लाख 18 हजार 111 मतदाताओं में 20 से 25 हजार मतदाताओं को लेकर आक्षेप दाखिल हुए है। जितने आक्षेप दाखिल हुए उसमें से 50 प्रतिशत आक्षेपों का निपटारा करने में प्रशासन कामयाब भी हुआ है।

प्रभाग अलग होने से आ रहीं दिक्कतें

मनपा आयुक्त ने बताया कि महानगरपालिका के पहली बार प्रभाग वाईज चुनाव होने जा रहे है। पहले एक वार्ड पर ही चुनाव लड़ने के इच्छुक नजर रखे हुए थे। अब प्रभाग होने से उसका क्षेत्र बड़ा है। ऐसे में कुछ इलाकों में प्रभाग होने से प्रारुप मतदाता सूची को लेकर संभ्रम पैदा हो रहा है। जिन प्रभागों में आपत्तियां अधिक है, वहां की आपत्तियों का निपटारा जल्द से जल्द करने के लिए कई बीएलओ नियुक्ति के ऑर्डर निकाले गए है। मतदाता सूची में बदलाव करने को लेकर हमारी भी कुछ मर्यादाएं है। मतदाताओं के नाम ट्रान्सफर हुए तो उसी बड़ी आसानी से मूल प्रभाग में लाया जा सकता।

प्रभाग वार दाखिल हुई आपत्तियों के आंकड़े

प्रेस वार्ता में उपस्थित चुनाव विभाग के प्रमुख व उपायुक्त विलास नवाले ने प्रभाग वाईज आपत्तियों का आंकड़ा दिखाया।

प्रभाग आपत्तियाँ
1 242
2 1178
3 178
4 3
5 0
6 12
7 222
8 20
9 244
10 9
11 1
12 4
13 10
14 14
15 39
16 44
17 147
18 19
20 36
21 63
22 120
23 13
24 643
25 677
26 60
27 282
28 9
29 11

रावरस पुरा गांव का कुछ हिस्सा मनपा में

मनपा क्षेत्र में सवरसपुरा गांव का कुछ हिस्सा शामिल है। जिसका उदाहरण देते हुए मनपा आयुक्त्त ने बताया कि इस गांव से सटी माजी सैनिक कालोनी मनपा क्षेत्र में शामिल है। उस गांव के कुछ गुट मनपा क्षेत्र में आने से वहां के नागरिक मनपा में शामिल है। इस परिसर से आपत्तियां दर्ज होने पर मनपा अधिकारी उन आपत्तियों का निपटारा करने में जुटे है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO