प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

6 दिसंबर को संभाजीनगर दो रंगों में बंटा—उत्सव भी, विरोध भी, बाबरी ढांचा गिराए जाने के 33 साल

Babri Masjid News:छत्रपति संभाजीनगर में बाबरी मस्जिद ढहाने की 33वीं बरसी पर भाजपा, शिंदे सेना व उबाठा ने शौर्य दिवस मनाया, जबकि रजा अकादमी ने अजान देकर विरोध जताया। कारसेवकों के बलिदान को याद किया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Babri Masjid News:  छत्रपति संभाजीनगर 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने को 33 साल पूरे हुए है। यह दिन हिंदू समुदाय के लिए शौर्य दिन मानकर भाजपा, उबाठा तथा शिंदे सेना की ओर से शौर्य भगवा दिन मनाया गया। इस अवसर पर शिवसेना उबाठा की ओर से शहर के गुलमंडी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में भजन व महाआरती का आयोजन किया गया।

वहीं, भाजपा की ओर से शौर्य दिन के उपलक्ष्य में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आरती की गई। उधर, रजा अकादमी की ओर से शाम करीब पौने चार बजे अजान देकर बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की घटना का निषेध किया गया। भाजपा की ओर से बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने के लिए कार सेवा में गए और शहीद हुए कारसेवकों की स्मृति में शौर्य दिवस मनाया गया।

मंत्री अतुल सावे ने कहा कि कारसेवकों के बलिदान को याद करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर हनुमान मंदिर में आरती का आयोजन किया गया। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शितोले ने दी।

कारसेवकों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित

विधायक संजय केणेकर ने कहा कि राम मंदिर का सपना आज पूरा हो चुका है। इस सपने को पूरा करने के लिए जिन्होंने बलिदान दिया, उन्हें आज हम सलाम करते हैं। सांसद भागवत कराड़ ने कहा कि अयोध्या में हिंदुओं का राम मंदिर था। बाबर ने उसे गिराकर ढांचा खड़ा किया था। जिस ढांचे को कारसेवकों ने गिराया और जिन कारसेवकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उनके त्याग को याद करते हुए हम आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

इधर, उबाठा की ओर से गुलमंडी में आयोजित महाआरती की गई। आरती के बाद परिसर भक्ति भाव, उत्साह और एकता का माहौल भरा रहा। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सुभाष पाटिल, विजयराव सालवे, अनिल चोरडिया, राजू वैद्य, बालासाहाब थोरात, हरिभाऊ हिवाले, ज्ञानेश्वर डांगे, दिग्विजय शेरखाने, सुनीता आऊलवार, सुनीता देव, अनिता मंत्री, दुर्गा भाटी, आशा दातार, सुकन्या भोसले और सुनीता सोनवणे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

शिवसेना (शिंदे गुट) संभाजीनगर शाखा की ओर से पदम पुरा, स्टेशन रोड स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की आरती कर 'भगवा दिवस' श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक विधि से आरती में हिस्सा लिया।

शहर के चंपा चौक में दी गई अजान

शहर के चंपा चौक में हर साल की तरह इस वर्ष भी रजा अकादमी की ओर 6 दिसंबर को काला दिन मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में सामूहिक अजान का आयोजन किया गया था। शाम करीब पौने चार बजे मौलाना आसिफ नजमी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों के उपस्थिति में सामूहिक अजान दी गई। उसके बाद देश में एकता व भाईचारे बनाए रखने के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर मौलाना आसिफ नजमी के अलावा हाफिज आरिफ खान, एमआईएम नेता नासेर सिद्दीकी, जावेद कुरैशी, एसडीपीआई के अशरफ खान उपस्थित थे।

इनकी रही उपस्थिति

आरती नंदकुमार घोडेले, अशोक पटवर्धन, विजय वाघचौरे और गजानन बारवाल सहित प्रमुख पदाधिकारियों के हाथों संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में माहौल भक्तिमय हुआ था। कार्यक्रम में प्रतिभा जगताप, लक्ष्मी मसके, अभिजीत पगारे, संतोष मरमठ, भरत बर तुने, गजानन मनगटे, किशोर नागरे, अनिल जायसवाल, रुपचंद वाघमारे, मकरंद कुलकर्णी सहित शिंदे गुट के अनेक पदाधिकारी व शिवसैनिक उपस्थित थे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन