-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya Ram Mandir Construction Complete Pm Modi To Hoist Flag On November 25
सदियों का इंतजार खत्म! अयोध्या में मंदिर निर्माण संपूर्ण, PM मोदी 25 नवंबर को फहराएंगे ‘धर्म ध्वजा’
- Written By: सौरभ शर्मा
Ayodhya में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि PM के 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराने आएंगे। इसके साथ ही मंदिर का निमार्ण पूरा हो जाएगा।

25 नवंबर को अयोध्या राम मंदिर में PM मोदी फहराएंगे धर्म ध्वजा (फोटो- सोशल मीडिया)
Ayodhya Ram Mandir PM Modi Flag Hoisting: करोड़ों रामभक्तों के लिए अयोध्या से सबसे बड़ी खबर आ रही है। भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है और इसके पूर्ण होने की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अयोध्या पहुंचकर मंदिर के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराएंगे। यह ऐतिहासिक पल इस बात का प्रतीक होगा कि सदियों की प्रतीक्षा और आस्था अब साकार हो चुकी है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने प्रधानमंत्री के आगमन की पुष्टि की है।
यह ध्वजारोहण समारोह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक संकल्प के पूरा होने का भी प्रतीक है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षों पहले एक संकल्प लिया था कि जब तक राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, वे अयोध्या में कदम नहीं रखेंगे। अब जब यह सपना साकार हो चुका है, तो वे स्वयं वहां जाकर ध्वज फहराकर उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। यह कार्यक्रम राम विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
मंदिर निर्माण लगभग पूरा
नृपेंद्र मिश्र के अनुसार, मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर की बाहरी दीवारों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही, परिसर में स्थित शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम और पुष्करिणी यानी पवित्र सरोवर का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जूता-रैक जैसी व्यवस्थाएं भी तैयार की जा रही हैं, जिन्हें नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह आयोजन भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर निर्माण का एक और महत्वपूर्ण अध्याय होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET पेपर लीक मामले में संजीव कुमार को CBI से मिल गई क्लीन चिट
अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में किया 2 घंटे का मौन आंदोलन, PM मोदी को लिखा पत्र, देखें VIDEO
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
NEET Paper Leak पर बड़ा एक्शन! 4 राज्यों में बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, आरोपियों पर होगी रोज सुनवाई
यह भी पढ़ें: रेवंत सरकार के बड़े चुनावी वादे पर हाईकोर्ट का ‘ब्रेक’, 42% पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर लगाई अंतरिम रोक
पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान
इस मुख्य कार्यक्रम से पहले अयोध्या में उत्सव का माहौल रहेगा। 21 से 25 नवंबर तक पांच दिनों का विशेष वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा, जिसमें अयोध्या और काशी के शीर्ष विद्वान संत-पुरोहित शामिल होंगे। नृपेंद्र मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “मैंने पीएम मोदी के साथ 5-6 वर्षों तक काम किया है। मैं जानता हूं कि इस विवाद को सुलझाने और मंदिर के लिए भूमि सुनिश्चित करने में उनकी कितनी गहरी भूमिका रही है। उन्होंने हर निर्णय पर ध्यान दिया ताकि न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से चले और मंदिर निर्माण में कोई देरी न हो।”
Ayodhya ram mandir construction complete pm modi to hoist flag on november 25
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tulsi Plant : घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम
Jul 23, 2026 | 05:23 PMदतिया में गरजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल; नीट मुद्दे पर राजनीति बंद करने की राहुल गांधी को दी सलाह
Jul 23, 2026 | 05:22 PMदिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल
Jul 23, 2026 | 05:21 PMलूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत… भारत टैक्सी के शुभारंभ पर CM फडणवीस बोले- अब ड्राइवर नहीं मालिक चलाएंगे गाडी
Jul 23, 2026 | 05:20 PMExplainer: बिना वर्दी पुलिस की ड्यूटी कितनी कानूनी? जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बाद मचा बवाल, क्या कहते हैं नियम
Jul 23, 2026 | 05:15 PMMP में ‘वीआईपी रुतबा’ दिखाने का क्रेज, ढाई साल में कटे 1 हजार से ज्यादा चालान; अब भी ‘पेंडिंग’ है वसूली की रकम
Jul 23, 2026 | 05:09 PMGaneshotsav 2026: गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव बनाने में सभी विभाग करें सहयोग, मंत्री आशीष शेलार ने दिए निर्देश
Jul 23, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM













