संभाजीनगर मनपा, जन्म प्रमाणपत्र (सोर्स- सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर मनपा की अंतिम चेतावनी: 7 अगस्त तक जमा करें फीस, वरना रद्द होंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन!

RTS Portal Fee Payment: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के ऑनलाइन आवेदकों से 7 अगस्त तक शुल्क जमा करने की अपील की है। समय पर भुगतान नहीं करने पर आवेदन स्वतः निरस्त हो जाएंगे।

अंकिता पटेल

Birth Death Certificate Applications: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (मनपा) ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले नागरिकों से 7 अगस्त 2026 तक निर्धारित शुल्क जमा करने की अपील की है।

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा तक शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले आवेदनों को बिना किसी अतिरिक्त सूचना के स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित नागरिकों को प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी होगी।

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों पर मनपा सख्त

मनपा द्वारा महाराष्ट्र लोकसेवा हक अधिनियम, 2015 के तहत जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नागरिक आरटीएस (राइट टू सर्विस) पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते हैं।

आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग उसकी जांच करता है और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने पर आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए पेमेंट लिंक भेजा जाता है।

प्रशासन के अनुसार, निर्धारित शुल्क का भुगतान होने के बाद ही जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी किया जाता है। हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन सामने आए हैं, जिनमें पेमेंट लिंक जारी होने के 60 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आवेदकों ने शुल्क जमा नहीं किया है। इससे प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और आरटीएस पोर्टल पर लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

7 अगस्त तक शुल्क भरें

छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों का कहना है कि लंबित आवेदनों के कारण समयबद्ध सेवा प्रदान करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसी कारण सभी लंबित आवेदकों को अंतिम अवसर देते हुए 7 अगस्त 2026 तक शुल्क जमा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं किया गया तो संबंधित आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे। इसके बाद आवेदकों को आरटीएस पोर्टल पर नया आवेदन करना होगा और पूरी प्रक्रिया दोबारा पूरी करनी पड़ेगी।

मनपा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जिनके मोबाइल या ई-मेल पर शुल्क भुगतान का लिंक प्राप्त हो चुका है, वे अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन भुगतान कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बिना किसी देरी के जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सके।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर