

Maharashtra Anganwadi Recruitment 2026: नासिक शासकीय सेवा में जाने की इच्छा रखने वाली और छोटे बच्चों को पढ़ाने का शौक रखने वाली महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महाराष्ट्र की आंगनवाड़ियों में कुल 4943 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
इनमें 1,095 पद आंगनवाड़ी सेविका और 3928 पद आंगनवाड़ी सहायिका के शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है। आवेदन करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
आंगनवाड़ी सेविका पद के लिए आवेदन करने हेतु महिला उम्मीदवार का कम से कम 12वीं कक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, विधवा महिला आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट देते हुए इसे 40 वर्ष तय किया गया है।
चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। इसके तहत आंगनवाड़ी सेविकाओं को 13,000 प्रति माह और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 7500 प्रति माह मानदेय मिलेगा।