प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

पीएम आवास लाभार्थियों को राहत, 11 हजार घरों तक सड़क-पानी-ड्रेनेज अनिवार्य; मनपा ने तेज किए काम

Municipal Orders: पीएम आवास योजना के तहत बन रहे घरों तक सड़क, पानी और ड्रेनेज तुरंत देने के आदेश। मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने ढिलाई पर नाराजगी जताई।

अंकिता पटेल

PMAY Housing Infrastructure: छत्रपति संभाजीनगर शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों तक समय पर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की ढिलाई अब स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसी स्पष्ट संदेश के साथ मनपा आयुक्त एवं प्रशासक जी. श्रीकांत ने सभी आवास परियोजना स्थलों पर सड़क, जलापूर्ति और ड्रेनेज के कार्य तुरंत शुरू कर तय समय में पूरे करने के आदेश दिए हैं।

इन सुविधाओं के अभाव में लाभार्थियों को हो रही परेशानी पर उन्होंने नाराजगी जताई। मनपा में हुई समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली गई।

पडेगांव, तिसगांव, हसूल और सुंदरवाड़ी में कुल 11 हजार 120 लाभार्थियों के लिए आवास निर्माण जारी है। कई स्थानों पर नींव का काम पूरा हो चुका है।

18 माह की समयसीमा

सभी घरों को अगले 18 महीनों में पूरा करने की योजना तय की गई है। बैठक में यह भी सामने आया कि जिन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहां अब तक सड़क, पानी की पाइपलाइन और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।

इससे लाभार्थियों और निर्माण एजेंसियों दोनों को दिक्कतें आ रही हैं। ठेकेदारों के वाहनों से सड़क खराब होने का हवाला देकर कार्य टालने पर आयुक्त ने असंतोष जताया, आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कारण का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सभी आवास परियोजना स्थलों पर तत्काल सड़क, जलापूर्ति और ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे न केवल लाभार्थियों को राहत मिलेगी बल्कि आवास परियोजनाओं के कार्य को भी गति मिलेगी।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?