प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

तुराबुल हक उर्स 1 फरवरी से, वक्फ बोर्ड को करोड़ आय,परभणी उर्स में लाखों की भीड़; प्रशासन अलर्ट

Sambhajinagar Wakf Board: परभणी का तुराबुल हक उर्स 1 फरवरी से शुरू होगा। वक्फ बोर्ड को ₹2.70 करोड़ की आय हुई है। 12 दिनों तक चलने वाले महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

अंकिता पटेल

Turabul Haq Urs Parbhani Festival: छत्रपति संभाजीनगर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परभणी जिले की पहचान और हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाले तुराबुल हक उर्स महोत्सव की शुरुआत 1 फरवरी से होने जा रही है। इस वर्ष राज्य वक्फ मंडल की ओर से निकाली गई उर्स निविदा प्रक्रिया से कुल 2 करोड़ 70 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई है।

बारह दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए संपूर्ण प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुव्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, यह जानकारी के महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के विशेष अधीक्षक खुसरो खान ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उर्स के लिए कुल तीन निविदाएं प्राप्त हुई थीं।

इनमें से सबसे अधिक 2 करोड़ 70 लाख रुपए की बोली लगाने वाली संस्था टापरे इलेट्रिकल्स एंड इंजिनियर्स, हिंगोली को उर्स व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत शोलैंड, 650 दुकानें लगाने, प्रदर्शनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्य शामिल रहेंगे।

खुसरो खान ने आगे कहा कि इस वर्ष उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। परभणी वासियों को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद मिलेगा, जिनमें मुशायरा, कव्वाली तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पुलिस का कड़ा बंदोबस्त

इसके साथ ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वक्फ मंडल की ओर से विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि 19 जनवरी को जिलाविकारी की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें उत्सव की पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई।

इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभाग प्रमुखों को उर्स को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा 27 जनवरी की उत्सव की तैयारी को लेकर दूसरी समीक्षा बैठक संपन्न हुवी इस वर्ष वक्फ मंडल की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे तथा प्रमुख स्थानी पर एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे।

उर्स के दौरान पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रखने के निर्देश भी उत्सव समिति के अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी ने दिए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आयोजन की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी, यह विश्वास अंत में खुसरो खान ने जताया।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z