छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

ड्रग सप्लायर्स की NDPS ने लगायी क्लास, नशे के सौदागरों का निकाला जुलूस

नशे की कालाबाजारी को रोकने के लिए एनडीपीएस के एक दस्ते ने पिछले दिनों कार्रवाई करके आरोपियों को धरदबौचा था। पुलिस ने इन बदमाशों को सबक सिखाने के लिए 1 घंटे तक इनका जुलूस निकाला है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: अमली प्रतिबंधक पथक की निरीक्षक की अगुवाई में दामिनी दस्ता व महिला पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले आरोपियों का शहर के हत्तीसिंहपुरा, कटकट गेट व बायजीपुरा क्षेत्र में सोमवार, 1 सितंबर को जुलूस निकाला।

इस दौरान आरोपी गरदन झुकाकर, हाथ जोड़कर व लड़खड़ाते चलते दिखाई दिए। माजरा देखने नागरिकों की भीड़ उमड़ी। इरफान घोरवड़े (नांदेड़), सैयद नजीरोद्दीन सैयद रियाजोद्दीन (33, बाबर कालोनी, हत्तीसिंहपुरा), अमजद खान अन्वर खान (30, इकबाल नगर, नांदेड़) को एक घंटे तक जुलूस निकालकर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त किया जाएगा व उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एनडीपीएस दस्ते ने कुछ दिन पहले टीवी सेंटर क्षेत्र में स्थित एक टीन के शेड पर छापा मारकर इन आरोपियों को दबोचा था। उनसे सिरप,नशीली गोलियां व अन्य अमली पदार्थ जब्त किए थे। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने न्यू पंजाब ट्रैवल्स की बस से गुजरात से मंगाया पार्सल जब्त किया था, जिसमें सिरप की 1,270 बोतलें थीं। जांच में पता चला कि इरफान घोरवड़े कंपनी से दवाइयां लाइसेंस के आधार पर मंगवाने के बाद सीधे पेडलर्स को बेच रहा था। यही नहीं, उसने बिक्री का कोई रिकॉर्ड भी नहीं रखा। इसके चलते अन्न एवं औषधि प्रशासन की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में आ गई है।

पुलिस को सूचना देने वाले के साथ मारपीट

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी सैयद नजीरोद्दीन शातिर हैं व उसके बारे में पुलिस को सूचित करने पर उनके हाथ-पैर तोड़ देता था। नतीजतन, शिकायत करने कोई आगे नहीं आता था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे अच्छा सबक सिखाया।

अब तक हत्थे चढ़ीं टोलियां पुलिस ने अब माऊली यादव, आदिल चाऊस के अलावा अजय ठाकुर व सिरप, नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले फैजल तेजा गिरोह पर मकोका के अंर्तगत कार्रवाई की है। अभी भी पेडलर्स को रोकने की चुनौती बनी हुई है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर