बांग्लादेशी रोहिंग्या पर बयान बना किरीट सोमैया के लिए जी का जंजाल, विरोध में जमकर हुई नारेबाजी

सोमवार को सिल्लोड शहर के उप विभागीय कार्यालय के सामने अफरा-तफरी मच गई है। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सिल्लोड़ में बांग्लादेशी रोहिंग्या के रहने के आरोप के बाद उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
सोमवार को सिल्लोड शहर के उप विभागीय कार्यालय के सामने अफरा-तफरी मच गई है। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सिल्लोड़ में बांग्लादेशी रोहिंग्या के रहने व फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने का आरोप लगाया था।
किरीट सोमैया (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: सिल्लोड शहर के उप विभागीय कार्यालय के सामने सोमवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब जन्म-मृत्यु प्रकरण की जांच करने के लिए आए भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवकों ने काले झंडे भी दिखाए।

प्रकरण में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को शेख इमरान शेख नजीर, अशफाक खां पठान, फहीम पठान, रफीक शेख को गिरफ्तार किया है।

इस बीच, सोमैया ने उन पर हमला होने का दावा किया था, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया है। सोमैया ने सिल्लोड़ में बांग्लादेशी रोहिंग्या के रहने व फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने का आरोप भी लगाया था। इसकी शिकायत करने वे लगातार शहर में आते रहते हैं व यह उनका 6 महीनों में पांचवां दौरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका संग तहसील की 10-12 ग्रापं में फर्जी प्रमाण-पत्र आवंटित किए गए हैं। उनके दौरे के पार्श्वभूमि पर राजस्व प्रशासन गत सप्ताह से जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र की संचिकाओं की जांच कर रहा है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर सोमैया पर गुमराह करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी।

1,100 लोगों के फर्जी दस्तावेजों का आरोप

सोमैया ने सोमवार को सिल्लोड शहर पुलिस थाने में 1,100 लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वहां रहने की शिकायत कर प्रकरण की 15 सितंबर तक जांच कर अपराध दर्ज कराने का अनुरोध किया। उप विभागीय अधिकारी लतीफ पठान, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश कोल्हे, तहसीलदार सतीश सोनी, पुलिस निरीक्षक शेषराव उदार मौजूद थे। जब सोमैया उप विभागीय कार्यालय में जा रहे थे, तब कुछ युवकों ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। उधर, भाजपा के प्रदेश सचिव सुरेश बनकर, शहराध्यक्ष मनोज मोरेलू, जिला उपाध्यक्ष सुनील मीरकर, कमलेश कटारिया ने थाने में ज्ञापन सौंपकर सोमैया के हमलावरों पर केस दर्ज कराने की मांग की।

Navbharat Live
navbharatlive.com