Clean Streets app (सोर्सः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

मनपा आयुक्त जी श्रीकांत ने विकास कार्यों की समीक्षा की, क्लीन स्ट्रीट्स ऐप को CCTV से जोड़ने के निर्देश

Clean Streets App: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा आयुक्त जी श्रीकांत ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए क्लीन स्ट्रीट्स ऐप को CCTV से जोड़ने और लंबित परियोजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar: शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यटन नगरी के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के आयुक्त, प्रशासक तथा स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीकांत ने गुरुवार को मनपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्याकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहर में कचरा फेंकने, अवैध फ्लेक्स एवं बैनर लगाने तथा अव्यवस्थित पार्किंग जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाने के लिए आयुक्त जी श्रीकांत ने क्लीन स्ट्रीट्स ऐप को स्मार्ट सिटी के CCTV कैमरों से सीधे जोड़ने के सख्त निर्देश दिए। इस व्यवस्था के तहत सड़कों और खुले स्थानों पर कचरा फेंकने वालों तथा अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर CCTV की सहायता से नजर रखी जाएगी।

क्लीन स्ट्रीट्स ऐप की प्रगति की समीक्षा

शहर का स्वरूप बिगाड़ने वालों के खिलाफ नागरिक मित्र दल के माध्यम से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने क्लीन स्ट्रीट्स ऐप की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि आगामी सप्ताह में इस ऐप का शुभारंभ कर इसे पूर्ण रूप से कार्यान्वित किया जाएगा, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

विलंब करने वालों पर कार्रवाई

इलेक्ट्रिक बस परियोजना में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने संबंधित कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई करने के स्पष्ट आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक खर्च से बचा जाए, लेकिन जहां गुणवत्ता आवश्यक है, वहां किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

बैठक में आयुक्त जी श्रीकांत ने संत तुकाराम नाट्यगृह एवं बस डिपो के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। गरवारे स्टेडियम परिसर में बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए वहां लागू किए जा रहे स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर भी जोर दिया गया।

स्मार्ट सिटी के आला अधिकारियों की मौजूदगी

इस समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र जोगदंड, मुख्य लेखाधिकारी उत्तम चव्हाण, शहर बस के मुख्य संचालन प्रबंधक संजय सुपेकर, परियोजना प्रबंधक इमरान खान, फैज अली, किरण आढे सहित स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आयुक्त जी श्रीकांत ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर शहर के गौरव में वृद्धि करने का आह्वान किया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा