छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhaji Nagar: उप-मंडियों का विस्तार, किसान भवन और व्यावसायिक परिसरों का निर्माण जल्द शुरू होगा

Chhatrapati Sambhaji Nagar District के पैठण तहसील में 30वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान विधायक विलास भुमरे पाटिल ने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: जिले के पैठण तहसील में पैठण की 30वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विलास भुमरे पाटील ने संकल्प व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में उप-मंडियों का विस्तार, किसान भवन का निर्माण व व्यावसायिक परिसरों का निर्माण जैसी कई विकासात्मक परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी।

राज्य स्तर पर हुई प्रगति

सांसद संदीपान भुमरे के नेतृत्व में मंडी समिति ने राज्य स्तर पर प्रगति की है। किसानों के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान की है। कृषि उपज मंडी समिति, पैठण की 30वीं वार्षिक आम बैठक माहेश्वरी भक्त निवास, पैठण में विधायक विलास भुमरे की उपस्थिति व सभापती राजू नाना भुमरे की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

सब्जी निर्यात सुविधा केन्द्र खुलेगा

सभापती भुमरे ने अपने परिचय में बताया कि मंडी समिति को राज्य की मंडी समिति में शामिल किया गया है। यह लगातार लाभ कमाने वाली संस्था रही है। किसानों की सेवा के लिए जल्द ही पाचोड़ में सब्जी निर्यात सुविधा केन्द्र खोला जाएगा।

किसानों व व्यापारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर उपसभापति श्रीराम एराडे, निदेशक बद्रीनाथ बोंबले, सुभाष मुले, विठ्ठल दोरखे, राजेंद्र तांबे संचिन मोगल, भगवान कारके, शरद नरकी, संभाजी पवार, शिवाजी जाधव, साईनाथ वरगटे, नामदेव खरात, परसराम हजारे, भीमराव घनवट, महावीर काला, महेश मुंदड़ा, राजू टेकाले, सरपंच शिवराज भुमरे, उपसरपंच शिवाजी भालसिंगे, क्रय-विक्रय संघ अध्यक्ष बाबूराव पडुले, योगेश नलवाडे, बलिराम औटे सौधान थोरै सहित पदाधिकारी, किसान और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें