Mazha Gaav Arogyasampann Gaav Campaign( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

'माझं गाव, आरोग्यसंपन्न गाव' अभियान से गांवों में स्वास्थ्य पर जोर, 59 मानकों पर होगा गांवों का मूल्यांकन

Maharashtra Rural Health Initiative: ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने ‘माझं गाव, आरोग्यसंपन्न गाव’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। 59 मानकों पर गांवों का मूल्यांकन होगा।

अंकिता पटेल

Mazha Gaav Arogyasampann Gaav Campaign: छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, निवारक और सर्वसमावेशी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 'माझं गाव, आरोग्यसंपन्न गाव' अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस अभियान के अंतर्गत भाग लेने वाली ग्राम पंचायतों का कुल 59 मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा। 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले गांवों को 'आरोग्यसंपन्न ग्राम' घोषित किया जाएगा।

इस अभियान के तहत उलेखनीय कार्य करने वाले गांवों की राज्य स्तर पर 5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके कारण ग्राम पंचायतों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर तक समितियां गठित की जाएंगी। इनमें ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविकाएं, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उपचार से अधिक बीमारियों को रोकथाम पर जोर देना है।

बीमारियों पर होगा नियंत्रण

संक्रामक और असंक्रामक रोगों की संख्या कम करना, मातृ-शिशु स्वास्थ में सुधार, पोषण, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, गंदे पानी का प्रबंधन, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर नियंत्रण तथा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत किया जाएगा, राज्य स्तर पर 5 करोड़, 3 करोड़ और 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसके अलावा विभागीय, जिला और तहसील स्तर पर भी अलग-अलग पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी