प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

महावितरण का बड़ा अभियान, शहर में बिजली चोरी पर कड़ा प्रहार; छापेमारी से मचा हड़कंप 123 मीटर जब्त

Power Distribution: छत्रपति संभाजीनगर में महावितरण ने दो दिन में 69 बिजली चोर पकड़े और 123 मीटर जांच के लिए जब्त किए। अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।

अंकिता पटेल

Mahavitaran Power Theft: छत्रपति संभाजीनगर शहर में अधिक बिजली हानि (लीकेज) वाली लाइनों पर महावितरण ने सघन जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मात्र दो दिनों में 69 उपभोक्ता सीधे तौर पर बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जबकि मीटर में छेड़छाड़ के संदेह में 123 बिजली मीटर जांच के लिए जब्त किए गए हैं।

महावितरण की इस धड़क कार्रवाई से बिजली चोरों में अफरा-तफरी मची है। महावितरण ने जिन क्षेत्रों में बिजली हानि अधिक पाई जा रही थी, वहां अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी शामिल कर एक साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में 20 और 21 जनवरी को शहर-1 विभाग के अंतर्गत टाउन हॉल, गरमपानी, नारली बाग, मिल कॉर्नर, भोईवाड़ा, काजीवाड़ा, शाहगंज, नवाबपुरा, जसवंतपुरा, चेलीपुरा, सिटी चौक, आसेफिया कॉलनी, कोहिनूर कॉलनी, बेगमपुरा, जयसिंहपुरा, किराडपुरा, जकात नाका, टाइम्स कॉलनी, चंपा चौक, आजाद चौक, अल्तमश कॉलनी, कटकट गेट, हसूल, जटवाड़ा, छावणी, नंदनवन कॉलनी, भावसिंहपुरा, निसर्ग कॉलनी, पडेगांव क्षेत्र के कोमलनगर, कासंबरी दरगाह सहित कई बस्तियों में यह अभियान चलाया गया।

इस अभियान में विभागीय कार्यालयों की 8 टीमें तथा सुरक्षा एवं प्रवर्तन विभाग की 8 टीमें शामिल रहीं। कार्रवाई के दौरान शहर पुलिस का भी सहयोग प्राप्त हुआ। अभियान में पकड़े गए 69 उपभोक्ताओं को उनके बिजली उपयोग के अनुसार निर्धारित बिल जारी किए जाएंगे। वहीं, 123 संदिग्ध मीटरों की महावितरण की प्रयोगशाला में जांच की जाएगी।

बिजली चोरी की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

महावितरण द्वारा बिजली चोरी की सूचना देने वालों को नकद इनाम दिया जाता है। चोरी की राशि का 10 प्रतिशत इनाम के रूप में प्रदान किया जाता है, जो चोरी करने वाले उपभोक्ता द्वारा समझौता राशि सहित पूरी रकम जमा करने के बाद दिया जाता है।

महावितरण ने जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली चोरी की जानकारी बंद लिफाफे में लिखित रूप से कार्यकारी अभियंता को दें और रसीद प्राप्त करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?