प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
औरंगाबाद

महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन बवाल: CCTV में पकड़ी गई 'सामूहिक नकल', 23 शिक्षकों पर FIR दर्ज

Maharashtra Board Exam: छत्रपति संभाजीनगर में 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। CCTV फुटेज के आधार पर 23 निरीक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Copying Case: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल (MSBSHSE) द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पहले ही दिन एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के कन्नड़ तालुका स्थित जैतापुर में अंग्रेजी के पेपर के दौरान कथित तौर पर 'सामूहिक नकल' (Mass Copying) करते हुए परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है। प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए परीक्षा केंद्र पर तैनात निरीक्षकों समेत 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

CCTV फुटेज ने खोली पोल

यह पूरी घटना छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ तालुका के जैतापुर के राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। देवगांव रंगारी पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान छात्र बेखौफ होकर एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिकाओं से नकल कर रहे थे। हालांकि, स्कूल में लगे CCTV कैमरों में यह पूरी हरकत कैद हो गई। जब सतर्कता समिति (Vigilance Committee) ने फुटेज की जांच की, तो बड़े पैमाने पर हो रही इस धांधली की पुष्टि हुई।

23 शिक्षकों और कर्मचारियों पर गिरी गाज

सतर्कता समिति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इसमें जिला परिषद के उन शिक्षकों को भी आरोपी बनाया गया है जिनकी ड्यूटी परीक्षा निरीक्षक (Invigilators) के तौर पर लगी थी। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल जिला परिषद के सभी कर्मचारियों को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, स्कूल के अन्य कर्मचारी जो इस कदाचार में लिप्त पाए जाएंगे, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।

परीक्षा केंद्र का स्टाफ बदला गया

इस धांधली के उजागर होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से उस परीक्षा केंद्र के पूरे स्टाफ को बदल दिया है। पुलिस ने 'महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, बोर्ड और अन्य विशिष्ट परीक्षा (कदाचार रोकथाम) अधिनियम, 1982' की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो शिक्षा व्यवस्था की शुचिता से खिलवाड़ करते हैं।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे