प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

मुकुंदवाड़ी में दिनदहाड़े लिपिक से लूट की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 2 आरोपियों के किया गिरफ्तार

Chhatrapati Sambhajinagar में बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर घर लौट रहे लिपिक से 60 हजार की सोने की चेन लूटने वाले दो आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने शातिर चोर सुशील बनसोड़े को दबोचा।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर में बाइक का पेट्रोल खत्म होने से ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे लिपिक के ऑटो रिक्शा से उतरने के बाद दो आरोपियों ने पिटाई कर गले से 60,000 रुपए की सोने की चेन छीन ली। पुंडलिक नगर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर शातिर चोर विश्रांति नगर निवासी सुशील आनंद बनसोड़े (20) को दबोच लिया।

उपनिरीक्षक अर्जुन राऊत ने कहा कि सीएमआईटी शेंद्रा महाविद्यालय में बतौर लिपिक कार्यरत किशोर राठौड़ (37, राजेश नगर, बीड़ बाईपास रोड) ने फरियाद दर्ज कराई है। 24 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे वे बिड़कीन से राजेश नगर स्थित घर की ओर आ रहे थे।

एमआईटी कॉलेज, शेंद्रा क्षेत्र में बुलेट का पेट्रोल खत्म होने पर वे रिक्शा (एमएच-20-ईके-0535) में बैठे। कुछ दूरी के बाद रिक्शा चालक ने अचानक जाबिंदा लॉन्स के पास वाइन शॉप के सामने वाहन रोकने की बात कहते हुए वाहन से उतर गया।

पिटाई कर सोने की चेन छीनी

राठौड़ ने जब उसे जल्दी घर जाने की बात कही, तो उसने अन्य मार्ग से पहुंचाने का वादा किया व शिवाजीनगर मार्ग से मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ले गया। दोपहर में 2.30 बजे रिक्शा चालक ने राठौड़ को उतारा। तभी अचानक दो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर गले से 60,000 रुपए मूल्य की दो तोले की सोने की चेन छीन ली फरार हो गए थे।

छत्रपति संभाजीनगर के पीएसआई अर्जुन राऊत ने कहा कि जांच में पता चला कि शातिर आरोपी बनसोड़े मौज के लिए अपराधों को अंजाम देता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी