प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

अवैध नशीली दवाइयों की विक्री पर बड़ी कार्रवाई, 20,800 रुपए की नशीली गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Sale Of Narcotic Pills : छत्रपति संभाजीनगर में नशीली गोलियों की अवैध विक्री करने वाले नाबालिग को अमली पदार्थ प्रतिबंधक पथक ने पकड़ा। 27 नशीली बोतलें जब्त, व 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।

अंकिता पटेल

Narcotic Pills Illegal Sale Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर अवैध तरीके से नशीली गोलियों की विक्री करने वाले एक नाबालिग को अमली पदार्थ प्रतिबंधक पथक ने दबोच लिया। उससे 20,800 रुपए मूल्य की कोडीनयुक्त 27 नशीली बोतलें जब्त की गईं।

यह कार्रवाई 17 दिसंबर की शाम रवींद्र कॉलोनी में की गई। इस बाबत दो आरोपियों के खिलाफ जिन्सी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। उपायुक्त रत्नाकर नवले ने कहा कि अमली पदार्थ प्रतिबंधक दस्ते के सहायक निरीक्षक रविकांत गच्चे व उनके सहयोगी 17 दिसंबर को गश्त लगा रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि कटकट गेट क्षेत्र स्थित रवींद्र कॉलोनी में एक शख्स नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा है।

उसके आधार पर गच्चे व उनके दस्ते ने छापा मारकर एक नाबालिग को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली - कोडीन युक्त दवा की बोतलें मिलीं, नवले - ने कहा कि कड़ी पूछताछ में उसने ये बोतलें - अनिसा स्कूल के पीछे रहने वाला अविनाश - पाचुंदे (छत्रपति संभाजीनगर) के सप्लाई - करने की जानकारी दी।

जांच दल में ये रहे शामिल

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, उपायुक्त नवले, सहायक आयुक्त अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक रविकांत गच्चे, उपनिरीक्षक अमोल म्हस्के, हवलदार लालखान पठान, सतीश जाधव, विजय त्रिभुवन, नितेश सुंदडे, छाया लांडगे आदि ने की।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक