- Hindi News »
- Crime »
- Accused Arrested For Raping A Minor By Giving Her Alcohol In Akola
6 माह से फरार आरोपी को अकोला पुलिस ने दबोचा, शराब पिलाकर किया था नाबालिग से दुष्कर्म
अकोला के पुराना शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज पोक्सो मामले के छह महीने से फरार आरोपी प्रशांत उर्फ बंटी सटवाले को अकोला की स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है...
- Written By: आकाश मसने

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस कर्मी (फौटो: नवभारत)
अकोला: अकोला के पुराना शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज पोक्सो मामले के छह महीने से फरार आरोपी प्रशांत उर्फ बंटी सटवाले को अकोला की स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 25 सितंबर 2024 को पुराना शहर पुलिस स्टेशन में पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी और उसके साथियों ने 9 सितंबर 2024 को पीड़िता को स्वॉप्ट ड्रिंक में बियर मिलाकर पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद बार-बार से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके परिवार को मार डालेगा। आरोपी प्रशांत उर्फ बंटी सटवाले घटना के बाद से फरार था।
पुलिस अधीक्षक अकोला के आदेशानुसार, स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक शंकर शेलके के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पता चला कि आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन से लग्जरी बस से खामगांव-शेगांव मार्ग पर यात्रा कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
अकोला में महावितरण की नई सुविधा, बिजली बिल से कटौती तक, अब मोबाइल पर मिलेगी पूरी जानकारी
अकोला लोक अदालत में 2,872 मामलों का निपटारा, 9.37 करोड़ का समझौता; 3 दंपति फिर साथ रहने को राजी
फरार होने के बाद मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर घूमा
पुलिस की टीम ने लक्जरी बस को रोककर आरोपी को गिरफ्तार किया और पुराना शहर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि फरार होने के दौरान वह मुंबई, पुणे, नागपुर, उज्जैन, इंदौर और ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश) जैसे विभिन्न स्थानों पर घूम रहा था।
आरोपी पर कई मामले दर्ज
अकोला पुलिस ने बताया कि प्रशांत उर्फ बंटी सटवाले के खिलाफ पहले भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, डकैती, और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद पुराने मामलों की जांच भी आगे बढाई जाएगी।
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके, विजय चव्हाण, गोपाल जाधव, माजीद खान पठान और अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Accused arrested for raping a minor by giving her alcohol in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Teacher Eligibility News: MP शिक्षक पात्रता विवाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1.5 लाख शिक्षकों का भविष्य होगा तय
May 12, 2026 | 01:25 PMतैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन
May 12, 2026 | 01:25 PMCannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
May 12, 2026 | 01:24 PMअकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी
May 12, 2026 | 01:21 PMनागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
May 12, 2026 | 01:17 PMPM मोदी की अपील पर महिंद्रा CEO का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल बचाने को बताया देश के भविष्य के लिए जरूरी
May 12, 2026 | 01:15 PMमहाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
May 12, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM













