प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

रविंद्र चव्हाण के बयान पर फडणवीस की सफाई, जानें विलासराव देशमुख को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

Maharashtra Politics: BJP अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की टिप्पणी से उपजे विवाद पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि BJP पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का सम्मान करती है और राज्य निर्माण में उनकी भूमिका अहम रही

अंकिता पटेल

Devendra Fadnavis Statement: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का सम्मान करती है, क्योंकि उन्होंने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनका यह बयान प्रदेश भाजपा प्रमुख रवींद्र चव्हाण की हालिया टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के मद्देनजर आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विलासराव देशमुख की निशानियां उनके गृह नगर लातूर में "मिटा दी जाएंगी।

चव्हाण ने सोमवार को ये टिप्पणियां की थीं। इस पर कांग्रेस द्वारा तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त किये जाने और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे एवं बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की भावुक प्रतिक्रिया के बाद, चव्हाण ने मंगलवार को माफी मांग ली।

संकल्प सभा में दिया बयान

पंद्रह जनवरी को होने वाले महानगरपालिका चुनावों से पहले लातूर में विजय संकल्प सभा की रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि लातूर ने महाराष्ट्र को कई बड़े नेता दिए हैं, जिनमें (पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री) शिवराज पाटिल चाकूरकर और (पूर्व मुख्यमंत्री) शिवाजीराव पाटिल नीलांगेकर शामिल है।

चाकूरकर ने लातूर के नगर परिषद प्रमुख के रूप में सेवा दी। वह लोकसभा अध्यक्ष भी बने, फडणवीस ने कहा कि लातूर को नयी पहचान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, एक ऐसा नाम है जिसका सम्मान दलगत भावना से ऊपर उठकर किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं में उनका नाम प्रमुख है।

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद