सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

Saudi Arabia Houthis War: सऊदी अरब में बदलते सुरक्षा हालात के बीच एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने कई उड़ानें अक्टूबर 2026 तक रद्द रखी हैं। यात्रियों को रिफंड और रीशेड्यूलिंग विकल्प मिलेंगे।
Air India Flight Suspended Saudi Arabia
एयर इंडिया ने सऊदी अरब जाने वाली उड़ाने रद्द की(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एयर इंडिया ने रियाद, जेद्दा और दम्माम की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द रखी हैं।

  • इंडिगो ने सऊदी अरब के कुछ मार्गों पर उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द की हैं।

  • अकासा एयर ने रियाद की उड़ानें 24 और जेद्दा की 21 अक्टूबर तक रोकी हैं।

  • यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

Air India Flight Suspended Saudi Arabia: सऊदी अरब में बदलते सुरक्षा हालात को देखते हुए भारतीय विमानन कंपनियों एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने कई सऊदी गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं 20 अक्टूबर 2026 तक निलंबित रखने का फैसला किया है। वहीं, इंडिगो और अकासा एयर ने भी कुछ मार्गों पर अपनी उड़ानें निर्धारित अवधि तक रद्द रखने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी यात्रा संबंधी एडवाइजरी में बताया कि रियाद, जेद्दा और दम्माम जैसे प्रमुख सऊदी शहरों के लिए उड़ानें अलग-अलग तारीखों तक प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा, कुछ कंपनियों ने मदीना के लिए भी अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की हैं।

20 अक्टूबर तक सारी उड़ाने रद्द

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सऊदी अरब में मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा।

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और विमान चालक दल की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दम्माम, जेद्दा और रियाद के लिए तथा इन शहरों से संचालित होने वाली उड़ानों का निलंबन 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

Air India Flight Suspended Saudi Arabia
हूती हमलों के बीच एस जयशंकर का UAE दौरा, रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय की मौत के बाद महत्वपूर्ण यात्रा

उड़ानों संचालन में किया जा सकता है बदलाव

एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, कंपनी क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार अपने उड़ान संचालन में बदलाव करेगी। एयरलाइन ने कहा कि उसकी टीमें प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही हैं। रद्द उड़ानों के यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को इंडिगो ने भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए तथा वहां से आने वाली उड़ानों को 24 अक्टूबर तक रद्द रखने की घोषणा की थी।

अकासा एयर ने भी रद्द की उड़ाने

वहीं, अकासा एयर ने रियाद के लिए आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर तक और जेद्दा के लिए उड़ानों का निलंबन 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड लेने या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा पुनर्निर्धारित करने की सुविधा देने की बात कही है।

Air India Flight Suspended Saudi Arabia
कंपटीशन से नहीं डरते... रिलायंस ने एलन मस्क को दिया करारा जवाब, बोले- भारत में नहीं होता भेदभाव

सभी संबंधित एयरलाइंस ने दोहराया है कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उड़ान सेवाओं को दोबारा शुरू करने का फैसला क्षेत्र की स्थिति की निरंतर निगरानी और समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की मौजूदा स्थिति की जांच अवश्य कर लें। साथ ही, उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि एयरलाइन के पास उनका मोबाइल नंबर और अन्य संपर्क विवरण सही एवं अपडेट हों। 

Navbharat Live
navbharatlive.com