Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

Punganur Violence YSRCP vs TDP: आंध्र प्रदेश के पुंगनूर में स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान TDP और YSRCP कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। मिधुन रेड्डी के काफिले की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।
andhra pradesh punganur violence video
मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमलासौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आंध्र प्रदेश के पुंगनूर में निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान TDP और YSRCP कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।

  • YSRCP के लोकसभा फ्लोर लीडर मिधुन रेड्डी के काफिले की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।

  • YSRCP उम्मीदवारों को नामांकन केंद्र तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की।

Andhra Pradesh Local Elections Violence: आंध्र प्रदेश के पुंगनूर में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे YSRCP उम्मीदवारों के काफिले पर हमला हुआ। उम्मीदवारों की कारों पर लाठियों से हमला किया गया और कार को पलटा दिया गया, उसके कांच फोड़ दिए गए।

रायचोटी में भड़का तनाव

रायचोटी में तनाव बढ़ गया है, यहां YSRCP कार्यालय के पास कई वाहनों में कथित तौर पर TDP समर्थकों ने आग लगा दी। पुंगनूर में सांसद मिथुन रेड्डी की मौजूदगी में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद कार्रवाई की गई है।

नामांकन दाखिल करने जा रहे थे मिधुन रेड्डी

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के पुंगनूर में उस समय तनाव फैल गया, जब YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के सांसद पी.वी. मिधुन रेड्डी के काफिले पर कथित तौर पर पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि मिधुन रेड्डी नगर निकाय चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे।

YSRCP काफिले पर पथराव

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सांसद के साथ चल रही अन्य गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया और उस पर पत्थर और लाठियों से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां तक चलानी पड़ी।

हालांकि, अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि काफिले पर किस वजह से हमला किया गया था। इस हमले में कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। गाड़ियों को फोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज किया है।

andhra pradesh punganur violence video
CJP प्रोटेस्ट पर रोक लगाने से SC का इनकार, 26-27 अक्टूबर को सुनवाई, बोले- समझदारी से काम लें

YSRCP पार्टी ने घटना की दी जानकारी

YSRCP पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को पुंगनूर नगर पालिका में TDP कार्यकर्ताओं ने YSRCP के लोकसभा फ्लोर लीडर और राजमपेट के सांसद पी. वी. मिथुन रेड्डी के काफिले पर जानलेवा हमला किया।

उन्होंने गाड़ियों पर पत्थर फेंके और लाठियों तथा लोहे की छड़ों से हमला किया। यह हमला तब हुआ जब वे स्थानीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे YSRCP उम्मीदवारों और नेताओं के साथ थे।

TDP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोक दिया और YSRCP उम्मीदवारों को नामांकन केंद्र तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की। YSRCP नेताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पार्टी का कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हमलावरों को रोकने या उम्मीदवारों की सुरक्षा करने में नाकाम रहे।

andhra pradesh punganur violence video
भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा

YSRCP पार्टी ने घटना की निंदा की

आंध्र प्रदेश में YSRCP पार्टी ने सांसद की जान लेने की इस कोशिश की निंदा की है। पार्टी ने TDP पर आरोप लगाया है कि वह अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा करने की छूट दे रही है, ताकि विपक्षी उम्मीदवारों की आवाज दबाई जा सके और चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाली जा सके।

राज्य चुनाव आयोग से दखल देने की मांग

पार्टी ने मांग की है कि राज्य चुनाव आयोग तुरंत दखल दे, पुलिस को आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे, और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे जो इस हमले को रोकने में विफल रहे। साथ ही, पार्टी ने उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों के लिए सुरक्षा की मांग की है, और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रभावित सभी उम्मीदवार बिना किसी रुकावट के सुरक्षित रूप से अपना नामांकन दाखिल कर सकें।

Navbharat Live
navbharatlive.com