प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

ट्रैक्टर-टैंकर चोरी गिरोह का भंडाफोड़, वाहनों की चोरी कर अवैध बिक्री, 3.66 लाख का माल जब्त

Crime Branch Action: छत्रपति संभाजीनगर में स्थानीय अपराध शाखा ने ट्रैक्टर व टैंकर चोरी कर अवैध बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3.66 लाख का माल जब्त किया गया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Crime: छत्रपति संभाजीनगर स्थानीय ग्रामीण अपराध शाखा ने पानी परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर और टैंकर चुराने के बाद उनकी अवैध बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है, उनसे 3 लाख, 66,000 रुपए का चोरी का माल जब्त किया है।

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में पांडुरंग गोरख दसपुते, विशाल राजगुरु और अजय ब्रदीनाथ राउत (उटवद, तहसील व जिला जालना) को न्यायालय ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है। नितिन रंगनाथ मोरे (36, कांचननगर, नक्षत्रवाड़ी) का ट्रैक्टर व टैंकर चोरी होने के बाद 1 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

जांच के दौरान स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक विजयसिंह राजपूत को सूचना मिली कि पांडुरंग व विशाल ने अपने अन्य साथियों की मदद से मोरे का ट्रैक्टर व टैंकर चुराया है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने दोनों को हिरासत में लिया।

बदल दिया था टैंकर का रंग

पुलिस ने दोनों स्थानों पर छापेमारी कर ट्रैक्टर को आरोपी अजय राउत के कब्जे से व टैंकर करमाड़ क्षेत्र से जब्त किया गया, पुलिस ने बताया कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से टैंकर का मूल पीला रंग बदलकर उस पर लाल व सफेद रंग किया गया था। जब्त माल की कीमत 3 लाख, 66,000 रुपए आंकी गई है। आरोपियों को जांच के लिए चिकलथाना पुलिस के हवाले किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. विनयकुमार राठौड़, अपर पुलिस अधीक्षक अन्नपूणां सिंह के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक विजयसिंह राजपूत, सहायक निरीक्षक पवन इंगले, सुधीर मोटे, अमलदार विष्णु गायकवाड़, अशोक वाघ, शिवानंद बनगे, अनिल काले, महेश बिरुटे, योगेश तरमले व संजय तांदले ने की।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन