Sambhajinagar Municipal Earnings Parks( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar का प्राणि संग्रहालय भर रहा तिजोरी, मनपा को करोड़ों की आय; पर्यटन को मिला बढ़ावा

Sambhajinagar Zoo Revenue: छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ उद्यान प्राणि संग्रहालय से मनपा को 2.98 करोड़ की आय, अन्य उद्यानों से 1.86 करोड़ का राजस्व, बना प्रमुख मनोरंजन केंद्र।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Earnings Parks: छत्रपति संभाजीनगर शहरवासियों का मनोरंजन का केंद्र व मराठवाड़ा का एकमात्र सिद्धार्थ उद्यान स्थित प्राणि संग्रहालय महानगरपालिका को मालामाल कर रहा है।

यहां मनोरंजन के लिए आने वाले नागरिकों से मनपा को वित्त वर्ष 2025 से 2026 में 2 करोड़ 98 लाख रुपये की आय हुई है। इसके अलावा सिद्धार्थ उद्यान, डॉ. बाचासाहेब आंबेडकर तारांगण उद्यान, शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे बॉटनिकल उद्यान, महाराणा प्रतापसिंह इन 5 उद्यानों में प्रवेश शुल्क से मनपा की तिजोरी में 1 करोड़ 86 लाख रुपये की आय हुई है।

उद्यान अधीक्षक विजय पाटील ने कहा कि मराठवाड़ा की राजधानी छत्रपति संभाजीनगर में मनपा का एकमात्र प्राणि संग्रहालय बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए मनोरंजन का केंद्र है।

मराठवाड़ा मुक्तिसंग्राम दालन में हुतात्माओं का इतिहास

यहां पर शेर, बाध, सांप, बंदर, काला हिरण, नीलगाय, तेंदुआ, सियार, मगरमच्छ, शहामृग आदि के अलावा 375 प्राणि व पशु पक्षी है। इन्हें देखने, खेलने व घूमने-फिरने के लिए मराठवाड़ा के साथ ही समूचे राज्य से विद्यार्थियों की सैर, सैलानी व नागरिक बड़ी संख्या में आते है, यहां पर रगीत-संगीत कारजे, मन को शांति देने वाला तथागत गौतम बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है।

मराठवाड़ा मुक्तिसंग्राम दालन में हुतात्माओं का इतिहास नागरिकों को रोमांचित करता है। पाटील ने कहा कि प्राणि संग्रहालय में आने वाले सैलानियों को प्राणि संग्रहालय की उपायुक्त अपणों घंटे के मार्गदर्शन में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही प्राणियों के स्वास्थ्य व खान-पान का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।

यही वजह है कि प्राणि संग्रहालय की ओर सैलानियों के अनायास कदम चले आते हैं। यहीं वजह है कि प्राणि संग्रहालय को टिकट के रूप में 2 करोड, 98 लाख, 41, 180 रुपये की आय हुई है।

अवकाश के दिनों में रहती है भारी भीड़

पाटील ने कहा कि मनपा की तिजोरी में जनवरी माह में सर्वाधिक 46 लाख, 58,000 रुपए व दिसंबर में 42 लाख रुपये की आय हो सकी है। उद्यान अधीक्षक पाटील ने कहा कि स्कूल व महाविद्यालयों में अवकाश के अलावा दीपावली, क्रिसमस, रमजान ईद आदि के समय बच्चे व विद्यार्थी बड़ी संख्या में सिद्धार्थ उद्यान में आते हैं।

इतनी भीड़ उमड़ती है कि पैर रखने के लिए तक जगह नहीं रहती, उद्यान में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। स्वच्छता गृह, पेयजल आदि सुविधाएं भी बहाल की गई है सिद्धार्थ उद्यान से 1 करोड़, 45 लाख रुपये, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तारांगण उद्यान से 11 लाख, 43,000 रुपये, कमल तालाब से 49,350 रुपये, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे बॉटनिकल गार्डन से 17 लाख, 67,000 रुपए, कैनीट क्षेत्र के महाराणा प्रतापसिंह उद्यान से 12 लाख, 9।260 रुपये की आय मनया को हुई है।

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में