प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

शिवजयंती पर छत्रपति संभाजीनगर में डीजे पूरी तरह बंद, पुलिस का सख्त आदेश, कहा- शांति और स्वास्थ्य को प्राथमिकता

Sambhajinagar Shiv Jayanti: संभाजीनगर में इस वर्ष शिवजयंती डीजे-मुक्त मनाई जाएगी। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने पर तत्काल कार्रवाई होगी और केवल पारंपरिक वाद्य सीमित ध्वनि में बज सकेंगे।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Shiv Jayanti DJ Ban: छत्रपति संभाजीनगर शहर में इस वर्ष शिवजयंती उत्सव पूरी तरह डीजे मुक्त वातावरण में मनाया जाएगा। गणेश विसर्जन शोभायात्रा को सफलतापूर्वक डीजे मुक्त आयोजित करने के बाद प्रशासन ने अब शिवजयंती पर भी वही नीति लागू करने का निर्णय लिया है।

सोमवार को आयोजित समन्वय बैठक में पुलिस आयुक्त प्रविण पवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी परिस्थिति में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक की शुरुआत में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने अन्य आयोजनों की तरह शिवजयंती में भी डीजे की अनुमति देने की मांग की।

हालांकि पुलिस आयुक्त ने ध्वनि प्रदूषण के दुष्परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर की शांति, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध कायम रहेगा।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पारंपरिक वाद्य यंत्रों को रात 12 बजे तक अनुमति रहेगी, लेकिन निधर्धारित ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन करना होगा, लाउडस्पीकर के लिए भी नियमानुसार अनुमति दी जाएगी।

यदि किसी ने डीजे बजाने का प्रयास किया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि तेज ध्वनि से सुनने की क्षमता पर तात्कालिक और दीर्घकालीन असर पड़ सकता है।

अत्यधिक शोर के कारण युवाओं में श्रवण संबंधी समस्याएं बढ़ने के उदाहरण सामने आए हैं। उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का खतरा भी तेज आवाज से बढ़ता है। नये शहर शिवजयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष ज्योतीराम पाटील ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पवृष्टि करने की घोषणा की।

अपराध नियंत्रण को लेकर दी जानकारी

जिला गणेश महासंघ के अध्यक्ष किशोर शितोले ने शिवपारायण तथा शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। महापौर समीर राजूरकर ने शिवाजी महाराज की युद्धनीति, अर्थनीति और स्वराज्य स्थापना पर व्याख्यानमाला आयोजित करने का सुझाव दिया।

पुलिस आयुक्त पवार ने बताया कि शहर में नशाखोरी के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया गया है और 350 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में हत्या की घटनाओं में 15 की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शिवजयंती उत्सव में महिलाओं और बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया गया।

आयुक्त के प्रमुख निर्देश

बैठक में महापौर समीर राजूरकर, शिवजयंती महोत्सव समिति के संस्थापक पृथ्वीराज पवार, अध्यक्ष किशोर शितोले, बबन डिडोरे पाटील, नगरसेवक अनिल मकरिये, सिडको समिति के अध्यक्ष विजय अहेर, मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत, पुलिस उपायुक्त रत्नाकर नवले, प्रशांत स्वामी, तहसीलदार उमेश पाटील सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और सर्वदलीय नेता उपस्थित थे।

सभी ने डीजे मुक्त संकल्पना को समर्थन दिया। रात 12 बजे तक पारंपरिक वाद्य यंत्री को अनुमति, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, नशाखोरी के खिलाफ 350 से अधिक प्रकरण नियमित व्यासपीठ लगाने वालों को ही अनुमति, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शिवजयंती उत्सव परंपरा, अनुशासन और मर्यादा के साथ मनाया जाएगा। नियमों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें