Sambhajinagar Railway Connectivity Issue( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

आश्वासन नहीं, ट्रेन चाहिए: नगरवासियों का आक्रोश, मराठवाड़ा के साथ भेदभाव? संभाजीनगर को नहीं मिली ट्रेन

Sambhajinagar Railway Issue: दक्षिण मध्य रेलवे की नई ट्रेनों की सूची में संभाजीनगर को जगह नहीं मिलने से नाराजगी। नागरिकों ने इसे भेदभावपूर्ण रवैया बताते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Railway Connectivity Issue: छत्रपति संभाजीनगर दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा हाल ही में 27 नई ट्रेनों को नियमित करने सहित कुल 29 नई रेल सेवाओं की घोषणा की गई है, लेकिन इस सूची में छत्रपति संभाजीनगर शहर को एक भी नई ट्रेन नहीं मिली है।

इससे शहरवासियों में नाराजगी देखी जा रही है।1 अप्रैल को जारी सूची में सिकंदराबाद, काचीगुडा, तिरुपती व विशाखापट्टणम जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

वहीं मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ व जालना को आंशिक राहत मिली है, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण छत्रपति संभाजीनगर को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

शहरवासियों का कहना है कि औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण छत्रपती संभाजीनगर को रेलवे नेटवर्क में उचित स्थान मिलना चाहिए, शहर से बड़ी मात्रा में राजस्व मिलने के बावजूद दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

इस मुद्दे पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर भी नागरिक सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस कार्रवाई जरूरी है।

पिटलाइन के निर्माण में देरी, कब रुकेगा इंतजार ?

छत्रपति संभाजीनगर में पिटलाइन का काम पूरा हुए करीब ढाई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है। रेलवे प्रशासन विभिन्न कारणों का हवाला देकर इसे टालता आ रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक पिटलाइन पूरी क्षमता से चालू नहीं होती, तब तक नई ट्रेन सेवाएं शुरू करना तकनीकी रूप से कठिन रहेगा। मराठवाड़ा रेल्वे कृती समिति के स्वानंद सोलके ने मांग की है कि पिटलाइन को जल्द शुरू कर नागपुर, बेंगलुरु, गोवा, केरल, अहमदाबाद, जोधपुर, उधमपुर, अयोध्या व गोरखपुर जैसे शहरों के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएं।

नई रेल सेवाओं में बदलाव

  • नांदेड़-तिरुचनूर (17633/34): साप्ताहिक से नियमित।
  • तिरुपती-अकोला (17429/30) नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली मार्ग से संचालन।
  • नांदेड़-धर्मावरम (17635/36): साप्ताहिक सेवा।
  • रायचूर-नांदेड एक्सप्रेस जालना तक विस्तार।
  • जालना-तिरुवनूर (17637/38): अब नियमित, परभणी, परळी, लातूर रोड मार्ग से।
  • पूर्णा-जालना-नांदेड डेमू (77623/24) : नई सेवा को मंजूरी।

ये हैं लंबित मांगें

  • अहमदाबाद, जाँचपुर व सूरत जैसे व्यापारिक शहरों से सीधा संपर्क।
  • दक्षिण भारत (बैंगलुरु, गोवा, केरल) के लिए ट्रेन सेवा।
  • अयोध्या व गोरखपुर के लिए रेल कनेक्टिविटी।
  • नागपुर के लिए बेहतर रेल सुविधा।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें