प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, 61 लाभार्थियों को नोटिस; मनपा की बड़ी कार्रवाई

PMAY Scheme Beneficiary Noticeछत्रपति संभाजीनगर में पीएम आवास योजना के 61 लाभार्थियों ने अनुदान लेने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं किया। मनपा ने नोटिस देकर राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू की है।

अंकिता पटेल

Municipal Corporation Housing Grant: छत्रपति संभाजीनगर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए प्राप्त अनुदान लेने के बावजूद शहर में 61 लाभार्थियों ने अब तक निर्माण कार्य शुरू न करने का गंभीर मामला सामने आने के बाद सरकार के निर्देशानुसार मनपा ने संबंधित लाभार्थियों को नोटिस जारी करने के साथ ही वितरित की गई राशि तत्काल वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की है।

केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त योजना के रूप में लागू प्रधानमंत्री आवास योजना शहर में 4 श्रेणियों में संचालित की जा रही है। इनमें तीसरी श्रेणी के अंतर्गत जिन लाभार्थियों के पास स्वयं की खुली जमीन है, पर पक्का मकान नहीं है, उन्हें मकान निर्माण के लिए 2।50 लाख रुपए का अनुदान दिया जाता है। इसके लिए मनपा नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करती है।

मकान निर्माण के लिए करीब 5,000 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। जांच व स्थल निरीक्षण के बाद करीब 4,000 को मंजूरी दी गई। स्वीकृत लाभार्थियों को निर्माण प्रगति के अनुसार तीन चरणों में अनुदान वितरित किया जाता है।

पहला नींव तक, दूसरा छत तक व तीसरा हफ्ता निर्माण पूर्ण होने के बाद दिया जाता है। जहां अधिकांश लाभार्थियों ने प्राप्त निधि से निर्माण शुरू किया, वहीं 61 ने पहली किश्त लेने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया।

15 दिनों के अंतराल में उक्त योजना की सरकारी स्तर पर समीक्षा की जाती है। मनपा की टीम ने किए स्थल निरीक्षण में पाया गया कि लाभार्थियों की जमीन पर मकान निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। यह रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद नियमों का उल्लंघन हुआ।

फौजदारी के तहक कार्रवाई की चेतावनी

  • मनपा ने नागरिक मित्र दल के जरिए जारी किए नोटिस में 15 दिनों के भीतर वितरित राशि बैंक खाते में जमा करने का आदेश दिया गया है।
  • राशि जमा नहीं करने पर संबंधित लाभार्थियों के विरुद्ध दीवानी व फौजदारी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
  • मनपा उपायुक्त अपर्णा थेटे ने कहा कि सरकारी निर्देशानुसार राशि वसूलने की प्रक्रिया जारी है।
  • मनपा आयुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन नोटिस मिलते ही कई लाभार्थी भयभीत हो गए हैं।
  • मिसारवाड़ी निवासी कमलबाई वैरागल को नोटिस मिलने के बाद वे मानसिक रूप से परेशान हो गईं व उन्होंने लहू प्रहार संगठन से संपर्क किया।
  • संगठन संगठन मनपा आयुक्त जी श्रीकांत से मुलाकात कर 2 फरवरी को ज्ञापन सौंपेगा।
  • महायुति सरकार पर मनमाने रवैये का आरोप लगाते हुए आंदोलन छेड़ने की चेतावनी प्रदेशाध्यक्ष संतोष पवार ने दी।
  • जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मिलने पर भी घर का काम शुरू नहीं हुआ।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट