प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: जेल की ढिलाई या साजिश? खुली जेल से उम्रकैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Sambhajinagar Jail Security: छत्रपति संभाजीनगर की हसूल खुली जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा कुख्यात शेख अमजद असद फरार हो गया। हत्या प्रकरण का दोषी अमजद रविवार दोपहर लापता पाया गया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Open Jail Escape: छत्रपति संभाजीनगर जमीन विवाद से जुड़े चर्चित अपहरण व हत्या प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहा कुख्यात बबला गैंग का सदस्य शेख अमजद असद उर्फ मोहसिन (45, जहांगीर कॉलोनी) रविवार दोपहर हसूल स्थित खुली जेल से फरार हो गया, घटना से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।

शेख अमजद निर्धारित कार्यस्थल पर लंबे समय तक दिखाई नहीं दिया व रविवार दोपहर 1 बजे जेल क्षेत्र से अचानक लापता पाया गया, जेल अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन शुरू की, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसके फरार होने की पुष्टि होने पर हसूल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हत्या प्रकरण में था दोषी वर्ष 2018 में जमीन विवाद से जुड़े चर्चित हत्या मामले में अमजद को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तदुपरांत उसे अमरावती केंद्रीय कारागृह में रखा गया था। बाद में जुलाई 2024 में उसका तबादला हसूल कारागृह में किया गया था।

जेल प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार उसका व्यवहार संतोषजनक पाए जाने के बाद उसे खुली जेल में स्थानांतरित किया गया था। खुली जेल में कैदियों सामान्य जेल की तुलना में कुछ सीमित रियायतें दी जाती हैं और उन्हें परिसर में सफाई संग अन्य हल्के कार्यों की को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। शेख अमजद भी ऐसे ही कार्यों में लगाया गया था। समझा जाता है कि उसने इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर फरार होने की योजना बनाई।

विवाद में भागने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, रविवार दोपहर जेल क्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ उसका विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद उत्पन्न स्थिति व हलचल का लाभ उठाकर उसने भागने का मौका बनाया, हालांकि, जेल प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

व्यवस्था पर गंभीर सवाल

उम्रकैद की सजा काट रहे गंभीर अपराध में दोषी कैदी का खुली जेल से फरार होना सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। कैदी की गतिविधियों पर निगरानी, सुरक्षा प्रबंधन व जिम्मेदारी तय करने को लेकर अब प्रश्न उठ रहे हैं।

इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराप जाने की संभावना है व संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाना तय माना जा रहा है। फरार कैदी की तलाश के लिए शहर व आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई है। यही नहीं, पुलिस ने विभिन्न संभावित स्थानों पर खोज अभियान शुरू किया है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज