छत्रपति संभाजीनगर मनपा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, 8 और 9 जुलाई को 29 हजार अभ्यर्थियों देंगे Online Exam

Sambhajinagar Municipal Recruitment: मनपा की 222 पदों की भर्ती परीक्षा 8-9 जुलाई को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। 31 केंद्रों पर 29 हजार अभ्यर्थियों के लिए सभी तैयारियां पूरी, अफवाहों से बचने की अपील।

आलोक उमाकृष्ण

Sambhajinagar Municipal Recruitment Exam: स्थानीय महानगरपालिका में विभिन्न संवर्गों के 222 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 8 और 9 जुलाई को आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होगी। लगातार हो रही वर्षा के बीच परीक्षा स्थगित किए जाने की अटकलों पर महानगरपालिका ने विराम लगा दिया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य के 18 शहरों में बनाए गए 31 परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और लगभग 29 हजार अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

दो दिन में पांच सत्रों में होगी परीक्षा

महानगरपालिका द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भर्ती परीक्षा दो दिनों तक चलेगी। 8 जुलाई को सभी परीक्षा केंद्रों पर तीन सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 9 जुलाई को दो सत्रों में अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बारिश के कारण उठी थीं स्थगन की मांग

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए अनेक अभ्यर्थियों ने ई-मेल, दूरभाष और संदेशों के माध्यम से परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग की थी। दूसरी ओर बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी थे जिन्होंने परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही आयोजित करने का आग्रह किया। इस बीच विभिन्न माध्यमों पर परीक्षा स्थगित होने संबंधी चर्चाओं से अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया निर्णय

महानगरपालिका प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अनिश्चितता से बचने के लिए मुंबई, पुणे और नाशिक के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, स्थानीय प्रशासन तथा परीक्षा संचालन संस्था आईबीपीएस से संपर्क कर मौसम और यातायात की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संबंधित एजेंसियों ने प्रशासन को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और परीक्षा आयोजन में किसी प्रकार की बाधा की आशंका नहीं है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 और 9 जुलाई को वर्षा की तीव्रता में भी कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद परीक्षा को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

पहली पसंद के अनुसार मिले परीक्षा केंद्र

महानगरपालिका ने बताया कि आईबीपीएस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को उनकी पहली पसंद के आधार पर ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इससे अधिकांश अभ्यर्थियों को अनावश्यक यात्रा नहीं करनी पड़ेगी और परीक्षा में शामिल होने में सुविधा होगी।

31 परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती

परीक्षा की निष्पक्ष और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी 31 परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी कर ली है। प्रशासन का दावा है कि सभी परीक्षा केंद्र पूरी तरह तैयार हैं और परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा स्थगित होने संबंधी किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें। भर्ती परीक्षा 8 और 9 जुलाई को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी।

सभी अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें, ताकि प्रवेश और सत्यापन की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सके।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब