प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

एडवांटेज महाराष्ट्र Expo 2026 को रिकॉर्ड प्रतिक्रिया, 4 दिन में 3 लाख से ज्यादा विजिटर्स

Advantage Maharashtra Expo: छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2026 को उद्योग जगत से जबरदस्त प्रतिसाद मिला। चार दिनों में करीब 3.15 लाख लोगों ने प्रदर्शनी का दौरा किया।

अंकिता पटेल

Industrial Exhibition: छत्रपति संभाजीनगर मासिआ की ओर से आयोजित एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2026 को उद्योग जगत से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है, एक्सपो के चौथे व अंतिम दिन रविवार, 11 जनवरी तक लगभग 3 लाख 15 हजार विजिटर्स ने प्रदर्शनी का दौरा किया। इस औद्योगिक महोत्सव का समापन समारोह संपन्न हुआ।

इसमें प्रतापराव जाधव (केंद्रीय राज्यमंत्री, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) तथा विजया रहाटकर (अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार) प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस औद्योगिक प्रदर्शनी को प्रायोजक के रूप में महाराष्ट्र शासन के सहित एमएसएमई, एमआईटीएल, एमआईडीसी, एमटीडीसी, एमएसएसआईडीसी, एमपीसीबी, मैत्री, कृषि विभाग तथा औद्योगिक संस्थानों टोयोटा, एथर एनर्जी, डेलॉइट, टीसीएस आईओएन, लाइफलाइन मेडिकल डिवाइसेस का सहयोग प्राप्त हुआ।

इन कंपनियों को मिला सर्वश्रेष्ठ स्टॉल पुरस्कार

स्थान संस्था / कंपनी विजेता / प्रतिनिधि
प्रथम एंड्युरेन्स पियूष कुलकर्णी
द्वितीय एसीई माइक्रोमैटिक सैय्यद इलियास
तृतीय संजीव ऑटो राजेंद्र गवली, अमित वहाने
स्थान संस्था / कंपनी विजेता / प्रतिनिधि
प्रथम पचन इंजीनियरिंग शिवप्रसाद जाजू
द्वितीय सुनील ट्रान्सफॉर्मर सुनील पवार
तृतीय विनोदराय इंजीनियर्स सुनील रैदाथा, सागर मराठे
स्थान संस्था / कंपनी विजेता / प्रतिनिधि
प्रथम चंद्र इलेक्ट्रिकल्स नारायण पवार
द्वितीय खोकूल जितेंद्र राठी
तृतीय एमआरएस फूडराइट संदीप सिंह

MASIA एडवांटेज एक्सपो का समापन

नासिक के सह्याद्री फार्म्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विलास शिंदे ने 'एडवांस एग्रीकल्चर एंड एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट' विषय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य कृषि उत्पादों व फलों की खेती करनी चाहिए, उनके 3,000 किसानों के समूह की ओर से 50,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में खेती की जाती है।

उन्होंने खेती को व्यवसाय की तरह देखने, कम लागत में उत्पादन करने व कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला व साथ ही अपने जीवन संघर्ष व सफलता की यात्रा भी साझा की।

रहाटकर ने महापौर रहते हुए मासिआ के साथ आयोजित MAHAVEND 2010 की स्मृतियों का उल्लेख किया व भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि AMΕΧΡΟ 2026 दिल्ली में होने वाले बड़े एक्सपो की तरह प्रभावशाली रहा, केंद्रीय राज्यमंत्री जाधव ने कहा कि मसीआ पिछले 27 वर्षों से हर तीन वर्ष में एडवटिज महाराष्ट्र एक्सपो का आयोजन कर रहा है, जो सराहनीय है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी