प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में झकझोरने वाली घटना, साकार शिशु गृह के पालने में 1 माह के बच्चे को छोड़ा

Chhatrapati Sambhajinagar के साकार शिशु गृह में एक अजनबी शख्स एक महीने के स्वस्थ बालक को पालने में छोड़कर भाग गया। संस्था ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: छत्रपति संभाजीनगर शहर में इंसानियत को झकझोर करने वाली प्रकाश में आई है। शहर के ज्योति नगर क्षेत्र स्थित सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था साकार शिशु गृह के पालने में रविवार रात एक अजनबी शख्स एक महीने का बालक छोड़कर भाग गया। उस्मानपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति नगर निवासी ज्ञानेश्वर किसन डोंगरे (32) ने उस्मानपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 27 अक्टूबर की रात 10.30 बजे केयर टेकर छाया वरेकर ने संस्था के प्रवेश द्वार के बाहर एक पालने में एक महीने के बालक को देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल सामाजिक कार्यकर्ता डोंगरे को फोन पर सूचना दी।

बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

डोंगरे तुरंत मौके पर पहुंचे व पाया कि गोरे रंग का बालक स्वस्थ है। इसके बाद उन्होंने केयर टेकर के साथ बालक को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, घाटी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बालक की जांच की और प्रमाण-पत्र दिया। उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बालक पूरी तरह स्वस्थ है और उसे कोई चोट नहीं आई है।

आरोपी को खोजने में जुटी स्थानिय पुलिस

बालक को साकार संस्थान में वापस लाने के बाद उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है। यही नहीं, इस बाबत शहर स्थित बाल कल्याण समिति को सूचित किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता डोंगरे की शिकायत पर उस्मानपुरा पुलिस थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मासूम बच्चे को पालने में छोड़कर जाने वाले अजनबी शख्स को खोजना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत