शिवसेना सांसद संदीपान भुमरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: जमीन घोटाले में सांसद संदीपान भुमरे की बढ़ीं मुश्किलें, ड्राइवर पर गिरफ्तारी की तलवार

Sandipan Bhumre News: छत्रपति संभाजीनगर में 231 करोड़ रुपये के जमीन दानपत्र मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा। सांसद संदीपान भुमरे के ड्राइवर की संलिप्तता ने मामले को राजनीतिक रूप दे दिया है।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Land Scam: छत्रपति संभाजीनगर शहर सहित पूरे महाराष्ट्र में चर्चित 231 करोड़ रुपये के कथित जमीन हिबानामा (दानपत्र) प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में जमीन के मूल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि जिले के शिवसेना के सांसद संदीपान भुमरे के चालक जावेद शेख पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में मीर महेमूदअली बशारत अली खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने एक ही जमीन का हिबानामा दो अलग-अलग लोगों के नाम पर कर दिया। इनमें से एक हिबानामा सांसद संदीपान भुमरे के चालक जावेद शेख के नाम पर भी किया गया था। इस कथित जमीन सौदे की कीमत लगभग 231 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला तब सामने आया जब परभणी के एक वकील मुजाहिद खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने मीर महेमूदअली बशारत अली खान और जावेद शेख के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी कर एक ही संपत्ति का हिबानामा दो व्यक्तियों को देकर बड़ा आर्थिक घोटाला किया गया।

सांसद भुमरे का ड्राइवर जांच के दायरे में

मामले में आठ दिन पहले एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। जांच के दौरान प्राथमिक साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने मीर महेमूदअली बशारत अली खान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अब पुलिस इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसी क्रम में सांसद संदीपान भुमरे के चालक जावेद शेख की भूमिका भी जांच के दायरे में है और उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि यह मामला जमीन के हिबानामा से जुड़ा है, लेकिन इसमें राजनीतिक कनेक्शन होने के कारण चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस मामले को लेकर विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सत्ताधारी दल से जुड़े सांसद और उनके विधायक पुत्र का नाम चर्चा में आने के कारण मामला और अधिक संवेदनशील माना जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों से छत्रपति संभाजीनगर में इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म है। कई लोग इसे स्थानीय स्तर पर शिवसेना और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव से भी जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

-नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?