(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar में भाजपा टिकट के लिए उमड़ी भीड़, पहले दिन 1120 आवेदन जमा

Chhatrapati Sambhajinagar में मनपा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में टिकट के लिए भारी भीड़ उमड़ी। पहले ही दिन 1120 आवेदन दाखिल हुए, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ नजर आया।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: आगामी महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शहर में स्थित भारतीय जनता पार्टी के मध्यवर्ती कार्यालय में टिकट के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड देखने को मिली।

पार्टी द्वारा सोमवार से आधिकारिक रूप से नामांकन आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू की गई और पहले ही दिन कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। पहले ही दिन 1120 इच्छुकों ने मनपा चुनाव लडने के लिए आवेदन किए।

यह जानकारी भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले ने दी। शहर जिला अध्यक्ष शितोले ने बताया कि नामांकन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। सुबह से ही इच्छुक उम्मीदवार, महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आवेदन जमा कराने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं में भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास, संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव में जीत का आत्मविश्वास इस भीड़ से साफ झलक रहा है। शहर जिला अध्यक्ष किशोर शितोले ने कहा कि भाजपा की विचारधारा को केंद्र में रखकर यह चुनाव लड़ना है।

सर्वे से ली जानकारी

पार्टी सर्वेक्षण, स्थानीय समीकरण और कार्यकर्ताओं के अभिप्राय के आधार पर उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही भाजपा में उत्साह का माहौल बन गया है। कई वार्डों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

महिलाओं, युवाओं और नए चेहरों की भागीदारी भी उल्लेखनीय है, जिससे संकेत मिलता है कि भाजपा शहर में अपनी स्थित्ति और मजबूत कर रही है। आगामी महानगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों में तेजी ला दी है, नामांकन प्रक्रिया के जरिए पार्टी की ताकत और कार्यकर्ताओं का जोश एक बार फिर स्पष्ट रूप से सामने आया है। सभी ने अपने चहेते के लिए टिकट की मांग कर रहे है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट