प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Ajanta News: अजंता घाट में दिनदहाड़े व्यापारी से 2.70 लाख की लूट; बदमाशों ने बेरहमी से पीटा

Crime in Ajanta: अजंता घाट में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने व्यापारी से 2.70 लाख रुपये लूटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर खाई में फेंक दिया।

केतकी मोडक

Ajanta Ghat Robbery Trader Attacked News: छत्रपति संभाजीनगर जिले के अजंता घाट परिसर में बीते दिन दिनदहाड़े हुई लूट की एक भीषण घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को रोककर न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि 2 लाख 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

पिटाई कर व्यापारी को खाई में फेंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिल्लोड निवासी शेख यूसुफ शेख लुकमान (48) सरकी कपास के व्यापारी हैं। वे जलगांव जिले के पाचोरा स्थित एक जिनिंग से 2,70,000 रुपये लेकर अपनी मोटरसाइकिल से अजंता की ओर आ रहे थे। अजंता घाट में दरगाह के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उन्हें जबरन घाट की खाई की ओर ले जाकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमलावरों ने शेख यूसुफ के पास मौजूद 2.70 लाख रुपये की नकदी लूट ली और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें। अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी किसी तरह खाई से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर पहुँचे, लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि सड़क से गुजरने वाले किसी भी वाहन चालक ने उनकी मदद नहीं की।

खुद लहूलुहान हालत में पहुँचे पुलिस थाना

अंततः मानवता को शर्मसार करने वाले इस माहौल के बीच, शेख यूसुफ ने खुद साहस जुटाया और खून से लथपथ हालत में बाइक चलाकर अजंता पुलिस थाने पहुँचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अजंता ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिल्लोड के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

नियमित वाहनों की आवाजाही वाले इस मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अजंता पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों के बीच भारी दहशत का माहौल है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक