- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Fire Incident Mantha Chowfuli Shops Burn Cylinder Blast
Cylinder Blast: जालना के मंठा चौफुली में भीषण आग का तांडव; सिलेंडर फटने से 10 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान
Cylinder Blast: जालना के मंठा चौफुली क्षेत्र में भीषण आग लगने से 8-10 दुकानें जलकर राख हो गईं। गैस सिलेंडर विस्फोट से आग तेजी से फैली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लाखों का नुकसान हुआ।
- Written By: केतकी मोडक

प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
Cylinder Blast In Jalna: जालना शहर के व्यस्त मंठा चौफुली क्षेत्र में रविवार शाम अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया व देखते ही देखते 8 से 10 दुकानें जलकर कोयला हो गईं। होटल में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैलने के साथ ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है व संबंधित विभागों ने जांच शुरू की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के तुरंत बाद लपटें तेजी से दुकानों तक फैल गई। दुकानों में मौजूद ज्वलनशील सामग्री व सिलेंडर विस्फोट के चलते आग पर काबू पाना बेहद कठिन हो गया था।
हादसे में दुकानों का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस बीच, घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं व आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगातार प्रयासों के बाद आग पर किसी तरह नियंत्रण पाया गया। इस बीच, बड़ी संख्या में लोगों के घटनास्थल पर जमा होने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ नियंत्रित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
सम्बंधित ख़बरें
Postpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
मुंबई तरबूज कांड: हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लिवर-किडनी में मिले जहर के निशान
नितिन गडकरी बस से करेंगे सफर, PM मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला, अब काफिले की 50% गाड़ियां कम
Sandwich Recipe: सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं दही सैंडविच, बच्चों-बड़ों सबको पसंद आएगा टेस्ट
अतिक्रमण पर उठ रहे सवाल
आग का कारण भले ही स्पष्ट नहीं हुआ हो, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध ढांचे व लापरवाही ने इस नुकसान को और बढ़ाया। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाने व सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें:Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर हुई आगजनी
- मंठा चौफुली शहर के रिंग रोड पर स्थित एक प्रमुख और अत्यंत व्यस्त चौराहा है, जहां से नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर और बीड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन गुजरते हैं। यही नहीं, आसपास कई अस्पताल भी स्थित हैं।
- ऐसे में आग के फैलने व अन्य सिलेंडरों में विस्फोट की आशंका से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया था।
- उक्त घटना ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण व सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रिंग रोड के किनारे अस्थायी टीन-टपरों की दुकानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिनमें कई जगहों पर अवैध कब्जा सड़क तक फैल चुका है।
- इन दुकानों में ज्वलनशील सामान व गैस सिलेंडर रखे होने के बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने से हादसों को न्योता मिल रहा है।
Jalna fire incident mantha chowfuli shops burn cylinder blast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
May 13, 2026 | 08:58 PMहरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
May 13, 2026 | 08:57 PMMasik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
May 13, 2026 | 08:56 PM10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
May 13, 2026 | 08:38 PMMissing Girls: भंडारा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 241 लापता लड़कियां सुरक्षित रेस्क्यु
May 13, 2026 | 08:35 PMHair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
May 13, 2026 | 08:34 PMब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
May 13, 2026 | 08:25 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














