मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

17 सितंबर को गोकुल स्टेडियम बनेगा गवाह, संभाजीनगर में 75 हज़ार विद्यार्थी एकसाथ गाएंगे देशभक्ति गीत

छत्रपति संभाजी नगर के जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के मौके के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने की जानकारी दी है। 75,000 से ज्यादा विद्यार्थी समूह गायन करेंगें।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News in Hindi: संवाददाता सम्मेलन में जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने जानकारी देते हुए कहा कि, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर र जागर दशसूत्रीचा स्वरगौरव मुक्तिसंग्रामचा र घोषवाक्य के तहत 17 सितंबर को सुबह 9 बजे भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस दिन समूचे जिले में से कक्षा 8 वीं से 12 वींतक के 75,000 से अधिक विद्यार्थी समूह गान गाएंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अश्विनी लाटकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों की रहेगी विशेष रूप से उपस्थिति

यह कार्यक्रम बुधवार, 17 सितंबर की गोकुल स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय ग्रामीण, हडको में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री और जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट के साथ ही जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

इस दिन छात्र सामूहिक श्रमदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत व विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे। साथ ही, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम के शहीदों की गौरवगाथा को छात्रों के उन्हें उनके बलिदानों से अवगत कराया जाएगा जिले के प्रत्येक तहसीलों से छात्र इसमें भाग लेंगे। 30,000 छात्र शहर से सीधे भाग लेंगे, जबकि प्रत्येक तहसील से 5,000 छात्र दूर दृश्य सिस्टंग के माध्यम से तहसील स्तर पर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर मंत्रियों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदरी होगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें