रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (सोर्स-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

नांदेड़ से मुंबई तक बढ़ी रेल कनेक्टिविटी, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लॉन्च की नई ट्रेनें

Nanded Mumbai Express: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नांदेड़-मुंबई और टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इससे विदर्भ, मराठवाड़ा और यूपी-उत्तराखंड के तराई क्षेत्र का रेल संपर्क बेहतर होगा।

रूपम सिंह

Mumbai Express Ashwini Vaishnaw Railways: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को भुवनेश्वर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नांदेड़-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार शाहजहांपुर तक किए जाने का भी उद्घाटन किया गया। नई रेल सेवाओं का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बीच रेल संपर्क को और मजबूत बनाना है।

रेल संपर्क होगा और बेहतर

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि नई ट्रेनों के संचालन से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

सिख समुदाय की लंबे समय से थी मांग

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में रहने वाले सिख समुदाय की ओर से लंबे समय से नांदेड़ तक सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी। नई टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस इस मांग को पूरा करेगी और श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।

विदर्भ और मराठवाड़ा को मिलेगा फायदा

रेल मंत्री ने बताया कि नांदेड़ से वाशिम और हिंगोली होते हुए मुंबई शहर तक शुरू की गई नई रेल सेवा से विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों की मुंबई से सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और क्षेत्रीय आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा पीलीभीत, आगरा और टनकपुर को जोड़ने वाली अन्य रेल सेवाओं का भी शुभारंभ किया गया है।

ओडिशा दौरे पर हैं रेल मंत्री

अश्विनी वैष्णव इन दिनों ओडिशा के दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा को देखते हुए रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा दिन में ओडिशा से शुरू होने वाली दो अन्य ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम निर्धारित है। रेल मंत्रालय का कहना है कि नई रेल सेवाओं से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव