वर्धा न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
महाराष्ट्र

गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल पर जड़ा ताला, विद्यार्थियों ने ठिया आंदोलन शुरू किया

वर्धा के देवरी तहसील स्थित जिला परिषद प्राथमिक स्कूल पर 9 सितंबर को गुस्साए पालकों ने ताला मार दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने भी इस स्कूल के सामने ठिया आंदोलन की शुरुआत की।

अपूर्वा नायक

Wardha News In Hindi: तहसील के विजयगोपाल स्थित जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में मंगलवार, 9 सितंबर को अभिभावक व विद्यार्थियों ने ठिया आंदोलन शुरू किया। स्कूल के चारों शिक्षकों का तबादला कर दिया गया। जबकि उनकी जगह पर नए शिक्षक नियुक्त न होने से रोष व्यक्त करते हुए अभिभावकों ने सोमवार को ही स्कूल को ताला जड़ दिया था।

बता दें कि, उपरोक्त स्कूल में कक्षा 1 से 4 थी तक कुल 130 विद्यार्थी संख्या है़ उन्हें पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक है। परंतु इनमें से चार शिक्षकों का ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत तबादला कर दिया गया़ इसकी सूचना सोमवार को प्राप्त हुई़ परंतु तबादला हुए शिक्षकों के बदले नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पायी। शैक्षणिक सत्र आरंभ होने के दो माह बाद यह तबादला होने से विद्यार्थी व अभिभावक परेशान हो गए हैं।

साथ ही तुरंत स्कूल को नए शिक्षक देने की मांग के लिए स्कूल प्रबंधन समिति व अभिभावकों ने तीव्र भूमिका अपनायी। मंगलवार को स्कूल के सामने ठिया आंदोलन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष किरण ठाकरे गांव में पहुंचे। उन्होंने आंदोलन स्थल को भेंट देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। जब तक समस्या का हल नहीं निकलेगा तब तक ठिय्या आंदोलन शुरू रहेंगा, ऐसी चेतावनी दी गई।

2 शिक्षकों की हुई नियुक्ति

आंदोलन से जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षण विभाग में खलबली मच गई़ तुरंत प्राथमिक के शिक्षणाधिकारी डॉ़ महेंद्र गजभिये ने आंदोलकों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया। साथ ही स्कूल में तुरंत दो नए शिक्षकों की नियुक्ति कर दी। जबकि अन्य दो शिक्षकों की नियुक्ति पर चर्चा चल रही है, ऐसी जानकारी डॉ़ गजभिये ने दी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z