बच्चू कडू (फाइल फोटो) 
अमरावती

'अपनी हार का बदला ले रहे बच्चू कडू', विधायक तायडे ने लगाया आरोप, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी के कारण बच्चू कडू और उनके कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर कर रहे है। इस पर विधायक तायडे ने गंभीर आरोप लगाया है।

प्रिया जैस

Amravati Politics: अमरावती जिले के अचलपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव दौरान जनता के निर्णय व अपनी हार को बच्चू कडू अब भी पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए कोट आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। अचलपुर के विधायक प्रवीण तायडे ने संवाददाताओं से कहा अचलपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 करोड रुपये की निधी अन्य मतदार क्षेत्र में दिए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर द्वारा की जा रही है। यह गलत जानकारी बच्चू कडू तथा उनके कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से फैला रहे हैं।

तायडे ने बताया कि अबू के विधायक काल में जो 10 करोड़ के विकास कार्य अचलपुर, चांदूर बाजार के लिए मंजूर हुए थे। बच्चू कडू ने स्वयं उन्हें रद्द करवाकर के मोर्शी-वरुड तहसीलों में भेज दिए हैं। इसका ठिकरा बच्चू कडू और उनके कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से मुझ पर फोड़ रहे है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

मुझे बदनाम करने की साजिश

उन्होंने कहा कि अचलपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए उतनी ही या उससे अधिक निधि के विकास कार्य पूरे करवाने का आश्वासन भी तायडे ने दिया। विधानसभा में हुई अपनी पराजय को अब तक बच्चू कडू और उनके कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे। इसलिए ये मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे है। लेकिन हकीकत यह है कि बच्चू कडू अपनी हार का बदला आम जनता से ले रहे है।

2021 में की थी गड़बड़

तायडे ने यह भी बताया कि मंत्रालय में पत्र व्यवहार के माध्यम से यह भी पता चला कि 21 मई 2021 में बच्चू कडू ने अपने लेटर हेड पर डीसीएम अजित पवार को पत्र देकर अचलपुर-चांदूर बाजार तहसील के लगभग 30 विकास कार्य रद्द कर उन्हें मोर्शी और वरूड में बदलने की मांग की थी।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर