शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

Teachers Legislative Council Constituency: 10,386 मतदाताओं के नाम शामिल, नया पंजीकरण अनिवार्य

Election Commission Of India के आदेशों के अनुसार Amravati Division के Teachers Legislative Council Constituency की वोटिंग लिस्ट 1 नवंबर 2025 की अर्हता तारीख के आधार पर नए सिरे से तैयार की जाएगी।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अमरावती संभाग के शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची 1 नवंबर 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर नए सिरे से तैयार की जाएगी। जिलाधीश आशीष येरेकर ने बताया कि जिले में कुल 25 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 6958 पुरुष और 3428 महिलाओं सहित कुल 10386 मतदाताओं का समावेश हैं।

इस प्रक्रिया के लिए संभागीय आयुक्त को मतदाता पंजीयन अधिकारी और जिलाधीश आशीष येरेकर अमरावती को सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

साथ ही, सभी उप-विभागीय अधिकारी और तहसीलदार क्रमशः सहायक और पदनिर्देशित अधिकारी रहेंगे। जिलाधीश आशीष येरेकर ने सभी पात्र शिक्षकों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म 19 में आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करने की अपील की है।

मतदाता पंजीयन के लिए पात्रता

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 अंतर्गत माध्यमिक स्कूल से कम नहीं रहनेवाले मान्यताप्राप्त शिक्षा संस्था में अर्हता तारीख के पहले 6 वर्षों में से कम से कम 3 वर्ष पूर्व समय सेवा दिए शिक्षक मतदाता के रूप में पंजीयन के लिए पात्र रहेंगे। ऐसे शिक्षकों को आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों के साथ फॉर्म 19 में आवेदन पत्र जमा करना होगा। जिन शिक्षकों के नाम मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें भी नया आवेदन पत्र जमा करना होगा। जिलाधीश आशीष येरेकर ने यह जानकारी दी।

चुनाव घोषित कार्यक्रम

  • सार्वजनिक सूचना प्रकाशन – 30 सितंबर
  • अखबार में प्रथम पुनर्प्रकाशन – 15 अक्टूबर
  • अखबार में द्वितीय पुनर्प्रकाशन – 25 अक्टूबर
  • फॉर्म 19 के माध्यम से दावे प्राप्त करने की अंतिम तिथि – 6 नवंबर
  • हस्तलिखित की तैयारी और प्रारूप मतदाता सूची का मुद्रण – 20 नवंबर
  • प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन – 25 नवंबर
  • दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि – 25 नवंबर से 10 दिसंबर
  • दावों और आपत्तियों का निर्णय और पूरक सूची का मुद्रण – 25 दिसंबर
  • अंतिम प्रकाशन मतदाता सूची- 30 दिसंबर

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम