कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस थाने पहुंचे परिजन (फोटो नवभारत) 
अमरावती

विवाहित महिला को जाल में फंसाकर किया अगवा, अमरावती के नांदगांव पेठ में लव जिहाद से हड़कंप

Love Jihad case: अमरावती के नांदगांव पेठ में विवाहिता के कथित ‘लव जिहाद’ के तहत अपहरण से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन कर तत्काल गिरफ्तारी और महिला की सुरक्षा की मांग की।

आकाश मसने

Amravati Nandgaon Peth Love Jihad Case: अमरावती जिले के नांदगांव पेठ क्षेत्र में एक विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा करने के चौंकाने वाले मामले ने सनसनी फैला दी है। देश भर में बढ़ रहे ऐसे मामलों की पृष्ठभूमि में इस घटना ने क्षेत्र में तीव्र आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शनिवार को शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहा है।

पीड़ित महिला के पति ने 7 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अनुसार आरोपी युवक ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित महिला को एक 5 साल का बेटा और एक 3 साल की बेटी है। मां से अचानक बिछड़ने से परिवार संकट में पड़ गया है।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए आरोप

ग्रामीणों के अनुसार इस 'लव जिहाद' के मामले में पुलिस ने केवल औपचारिक पूछताछ की और आरोपी को छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है और आरोपी महिला का अभी भी पता नहीं चल पाया है। भाजपा कार्यकर्ता मोरेश्वर इंगले के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ थाने पर धावा बोल दिया।

बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे ने खुद थाने का दौरा किया और ग्रामीणों की बात सुनी। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और पीड़ित महिला को उसके परिवार को सुरक्षित सौंपने की मांग की है।

इलाके में तनाव और भय का माहौल

आरोपी अभी भी फरार है और महिला को कहां ले जाया गया है, इसका कोई सुराग नहीं मिलने से इलाके में भय और बेचैनी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है और प्रशासन इस मामले में तुरंत कदम उठाने की मांग की है। इस समय पूर्व सरपंच दिगंबर आमले, संजय इंगले, अरुण राउत, संजय चौधरी, किशोर राउत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट