मनपा चुनाव 2025 (सौ.सोशल मीडिया) 
अमरावती

मनपा चुनाव 2025: 11 नवंबर को होगा आरक्षण ड्रा, 17 से 24 नवंबर तक सुझाव स्वीकारे जाएंगे

Amravati News: मनपा चुनाव 2025 के लिए आरक्षण ड्रा 11 नवंबर को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में होगा। इच्छुक उम्मीदवार उत्सुक हैं। आरक्षण पर शिकायतें और सुझाव 17 से 24 नवंबर तक स्वीकारे जाएंगे।

पूजा सिंह

Municipal Corporation Elections 2025: बहुप्रतिक्षित मनपा चुनाव को लेकर इच्छुक उम्मीदवारों को इस चुनाव के आरक्षण ड्रा की कई दिनों से इंतजार था। वहीं अब मनपा आयुक्त व्दारा आरक्षण की तारीख की घोषणा होने के बाद कई इच्छुकों के दिल की धड़कन तेज हो चुकी है।

महानगरपालिका में वर्ष 2025 में होने वाले सार्वत्रिक चुनाव के लिए अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला), नागरिकों के पिछड़े वर्ग, नागरिकों के पिछड़े वर्ग (महिला) और सामान्य वर्ग (महिला) के लिए आरक्षण निर्धारण संबंधी कार्यक्रम घोषित किया गया है। आरक्षण 11 नवम्बर की सुबह 11 बजे मनपा के विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में घोषित किए जाएगे।

17 से 24 नवंबर तक शिकायत और सुझाव स्वीकारे जाएंगे

वहीं इस पर शिकायत व सुझाव 17 नवम्बर सोमवार से 24 नवम्बर सोमवार दोपहर 3 बजे तक महानगरपालिका मुख्यालय, निर्वाचन कार्यालय, राजकमल चौक, अमरावती में जमा किए जा सकते हैं। शिकायत और सुझावों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण की अंतिम अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी।

'कहीं जिप जैसी न हो स्थिति'

विगत तीन वर्ष से मनपा चुनाव को लेकर इंतजार में बैठे इच्छुक उम्मीदवारों व पूर्व पार्षदों के बीच इस बात की चर्चा भी फैल रही है कि कही आरक्षण ड्रा हाल ही में जारी नगर परिषद व नगर पालिका की तरह महिला आरक्षित हुए तो कई इच्छुक उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फिर सकता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा