National Legal Services Authority (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

शासकीय योजनाओं का महामेला 8 फरवरी को, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट व जिला न्यायालय के न्यायाधीश रहेंगे उपस्थित

Legal Services Mega Camp: धारणी में 8 फरवरी को विधि सेवा महाशिविर और शासकीय योजनाओं का महामेला आयोजित होगा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के न्यायाधीश उपस्थित रहेंगे।

आंचल लोखंडे

Dharni News: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार धारणी में 8 फरवरी को विधि सेवा महाशिविर एवं शासकीय योजनाओं का महामेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण, तहसील वकील संघ धारणी तथा विभिन्न शासकीय विभागों के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तथा जिला न्यायालय के न्यायाधीशों की विशेष उपस्थिति रहेगी।

महाशिविर में मेलघाट क्षेत्र में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी नागरिकों को दी जाएगी। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त किया जाए, इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

महाशिविर की सफलता सुनिश्चित

महाशिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को धारणी पुलिस थाने में थानेदार अवतारसिंह चव्हाण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष मनवर एवं वकील संघ अध्यक्ष प्रेम कोगेकर ने पुलिस कर्मचारियों व पुलिस पाटिलों से अधिकाधिक नागरिकों को शिविर तक पहुंचाने की अपील की।

शासकीय योजनाओं का लाभ

इसके अलावा, धारणी के दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय में न्यायाधीश धर्मेंद्र पंडित तथा सहायक न्यायाधीश आदित्य चव्हाण ने आंगनवाड़ी सेविकाओं की बैठक लेकर उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को शिविर में लाने और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में पंचायत समिति के गटविकास अधिकारी दलाल, वकील संघ अध्यक्ष प्रेम कोगेकर, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष मनवर तथा सहायक शासकीय अभियोक्ता सावन दिंडोरे उपस्थित थे।

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश