शर्वरी गणेश हाडके की हत्या, जांच में जुटी पुलिस फोटो सोर्स- नवभारत
अमरावती

कॉलेज जा रही 17 साल की छात्रा पर चाकू से हमला, अमरावती में दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप

Amravati Crime News: अमरावती में कॉलेज जा रही 17 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े चाकू से हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने तलाश के लिए कई टीमें रवाना की हैं।

प्रमोद यादव

Amravati College Girl Murder: अमरावती जिला के राजापेठ थाना क्षेत्र में आनेवाले रवि नगर पुल के पास कॉलेज में जा रही छात्रा को रोककर उस पर चाकू से वार कर गंभीर जख्मी किया। मार्ग से जा रहे आटो चालक व अन्य युवक ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां छात्रा की उपचार दौरान मौत हो गई।

इस समय आटो चालक और अन्य युवक ने आरोपी की धुनाई की, लेकिन आरोपी वहां से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। मृतक छात्रा का नाम शर्वरी गणेश हाडके 17.6 वर्ष, अंबा विहार, रवि नगर, अमरावती है। पुलिस आरोपी आनंद नंदकिशोर भड 22, पोही, माना, मूर्तिजापुर, अकोला की तलाश कर रही है।

दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। जनवरी से अब तक शहर में हुआ यह 33 वां मर्डर है। दिनोंदिन बढ़ रही हत्याओं की घटनाओं से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार

अमरावती जिला के शर्वरी ब्रजलाल बियाणी साइंस कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह गुरुवार की सुबह 11.30 बजे के दौरान घर से कॉलेज जाने के लिए अपनी लेकिन रवि नगर चौक के पास पहुंचते समय नाले के पुल के पास आरोपी ने उसे रोका। इस बीच दोनों में कुछ बात हुई, जिसके बाद आनंद ने चाकू से सपासप वार किया। गले पर चाकू की वार से वह लहुलुहान हो गई थी।

इस बीच वहां से जा रहे आटो चालक ने अपना वाहन रोका। आटो चालक विनय काले व अन्य युवक राहुल इंगोले ने आरोपी को पकड़ा और धुनाई की, लेकिन आरोपी मौके से अपना वाहन लेकर फरार हो गया।

जिसके बाद घायल शर्वरी को आटो चालक ने एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार दौरान युवती की मौत हो गई। अस्पताल की ओर से मामले की जानकारी राजापेठ पुलिस को दी गई। मौके पर फॉरेसिंक टीम को बुलाकर बारिक से बारिक सबूत इकट्ठा किए गए।

जानकारी के अनुसार आरोपी और मृतक शर्वरी

दो साल से थे परिचित जानकारी के अनुसार आरोपी और मृतक शर्वरी दो साल से परिचित थे। आरोपी रवि नगर में ही किराये से रहता था। लेकिन वर्तमान में वह अपने गांव में था। कुछ माह से शर्वरी ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। जिससे नाराज होकर आनंद ने इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

युवती ने परिचित को किया था फोन घटना के पहले युवती ने अपने परिचित को फोन कर जानकारी दी थी कि आरोपी आनंद भड से उसे परेशान कर रहा है। लेकिन जब युवती के परिचित ने आरोपी को फोन कर बात करने की कोशिश की तो तब तक यह घटना हो चुकी थी और आरोपी का फोन पुलिस के पास था। इसी वजह से आरोपी का नाम सामने आ सका।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार मृतका शर्वरी एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसके पिता गणेश हाडके होर्डिंग लगाने का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। होनहार बेटी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया।

घटनास्थल के CCTV बंद

यह घटना सुबह 11.30 बजे से 12 बजे के बीच घटित हुई। लेकिन इस समय परिसर में बिजली लाईन गई हुई थी। जिससे आसपास मेडिकल व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। जिससे आरोपी सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाया।


पुलिस आयुक्त ओला दलबल के साथ पहुंचे

अमरावती जिला के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त प्रांजली सोनवणे, श्याम धुगे, अपराध शाखा के पीआई अतुल वर, दिनेश दहातोंडे और थानेदार संदीप चव्हाण दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके से आनंद का पर्स, खून से सना चाकू और दोनों के मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी के पास मोबाइल न होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रैक करने में चुनौती आ रही है। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी धरपकड़ के लिए कई टीमें रवाना की है।

दामिनी पथक निष्क्रिय

अमरावती जिला में युवतियां सुरक्षित स्कूल में नहीं पहुंच पा रही है। यह बहुत संतापजनक है। आज आज शर्वरी हाडके के साथ जो हुआ है, वह किसी के साथ भी हो सकता है। गृहविभाग और प्रशासन नींद में है क्या, दामिनी पथक सड़कों पर सक्रिय कब होगा, सत्ता में बैठे नेता जल्द जिम्मेदारी लेकर कार्रवाई करें।

यशोमति ठाकुर, पूर्व विधायक

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान

दिल्ली AIIMS में 15 साल की तन्वी ने तोड़ा दम, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, FIR और नार्को टेस्ट की मांग