IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान

IndiGo Flight Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान नवी मुंबई से आई IndiGo की फ्लाइट 6E 225 खंभे से टकरा गई। हादसे में सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं।
indigo flight hit pole at srinagar airport
पोल से टकराया इंडिगो का विमानसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on
Updated on

IndiGo Plane Hits Pole Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट खंभे से टकरा गई। खंभे से टकराने के बाद यात्रियों को जोरदार झटका लगा। गनीमत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्क करते समय एक खंभे से टकरा गई। इस हादसे में विमान को तो नुकसान पहुंचा, लेकिन यात्रियों या क्रू मेंबर्स को कोई चोट नहीं आई।

VDGS पोल से टकराया विमान

श्रीनगर एयरपोर्ट अधिकारियों ने हादसे की पूरी जानकारी दी। श्रीनगर एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया, कि नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) शुक्रवार सुबह लगभग 09:02 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकरा गई। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एयरपोर्ट का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है।

सुरक्षा और ट्रेनिंग पर उठा सवाल

पोल से इस तरह से विमान का भिड़ जाना यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस हादसे के बाद यात्रियों के मन में भय उत्पन्न हो गया है। हवाई यात्रा के प्रति अब लोगों के मन में डर का माहौल बन गया है और लोगों को यात्रा के दौरान में भय का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की चूक पायलट की ट्रेनिंग में कमी या फिर मौसम के कारण भी हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है कि यह हादसा किस कारण हुआ है।

indigo flight hit pole at srinagar airport
Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी

इससे पहले 1 सितंबर को गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के एक विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी। तकनीकी खराबी के कारण विमान की आपातकालीन स्थिति में गोवा लौटकर सुरक्षित लैंडिंग की गई थी।

एयरलाइन के अनुसार इंडिगो फ्लाइट की उड़ान संख्या 6ई 2102 ने उत्तरी गोवा से सुबह 9:16 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद चालक दल द्वारा तकनीकी समस्या की सूचना दिए जाने के बाद विमान वापस गोवा की ओर मुड़ गया। इस दौरान विमान को सुरक्षित रास्ता देखने को लिए मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने करीब सुबह लगभग 9:30 बजे 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी थी।

हालांकि, विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को बोर्डिंग क्षेत्र में ठहराया गया। यह पहली बार नहीं है कि इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी देखी गई हो। इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों में डर का माहौल बनता जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com