Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

Air India Phuket Delhi Flight: एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के हादसे पर AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में पायलट के साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव मिलने की बात कही गई है।
air india flight phuket turbulence at delhi airport
एयर इंडिया फ्लाइटसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Air India Phuket Delhi Flight AAIB Report: 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ओडिशा के ऊपर अचानक 300 फीट नीचे आ गई, जिससे 20 यात्री और चार केबिन क्रू सदस्य घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की रिपोर्ट में सामने आई है।

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है, "पुष्टि करने वाले टेस्ट में पायलट-इन-कमांड साइको-एक्टिव पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए गए। साइको-एक्टिव पदार्थ के इस्तेमाल की पुष्टि एक गंभीर चिंता का विषय है और AAIB ने DGCA से प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की है।"

जांच में सहयोग कर रही एयर इंडिया

4 अगस्त को एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान के दौरान हुई घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

इस बीच, एयर इंडिया ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रही है और इस घटना के बाद अपने सभी पायलटों की स्वैच्छिक जांच शुरू कर दी है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "सुरक्षा एयर इंडिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता है," और साथ ही यह भी कहा कि सुरक्षा, फिटनेस या नियमों के पालन में किसी भी तरह की चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हालांकि, जांच एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फुकेत में उड़ान भरने से पहले विमान की जांच के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई, सिवाय 'मिनिमम इक्विपमेंट लिस्ट' (एमईएल) के तहत पहले से ही नोट किए गए एक आइटम के।

air india flight phuket turbulence at delhi airport
IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली फ्लाइट हादसा क्या है?

4 अगस्त को 137 यात्रियों और आठ क्रू सदस्यों को ले जा रही एआई-2379 फ्लाइट 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जा रही थी, तभी क्रूज फेज (उड़ान के दौरान स्थिर ऊंचाई पर चलने का समय) में इसकी ऊंचाई अचानक 300 फीट कम हो गई। इस दौरान कम से कम 20 यात्री और चार क्रू सदस्य घायल हो गए।

इस हादसे में दो क्रू सदस्यों को टेलबोन (रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से) और गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी में चोटें आईं थी। दिल्ली में पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग के बाद पायलट साइकोएक्टिव पदार्थों (नशीले पदार्थों) के लिए पॉजिटिव पाया गया। कुछ समय बाद एक और टेस्ट किया गया, जो भी पॉजिटिव आया। खबरों के मुताबिक, टेस्ट से पुष्टि हुई कि पायलट ने मारिजुआना का सेवन किया था।

इस बीच, एएआईबी एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट की घटना से जुड़े सभी जरूरी तकनीकी, ऑपरेशनल, मेडिकल और मानवीय-कारक सबूतों की जांच कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com