निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Swatantra Bhardwaj FIR: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल संजय कुमार की बेटी निशु ने संसद मार्ग थाने पहुंचकर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
 Swatantra Bhardwaj CJP Protest Controversy
जंतर-मंतर मारपीट मामले में CJP समर्थक संसद मार्ग थाने पहुंचे(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Swatantra Bhardwaj CJP Protest Controversy:दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए गाजियाबाद के संजय कुमार की बेटी निशु आजाद CJP नेताओं और समर्थकों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचीं। निशु ने प्रदर्शन के दौरान अपने पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।  इस दौरान CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका भी मौजूद रहे।

दरअसल, हाल ही में स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में भारद्वाज 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शनों को लेकर बात करते नजर आ रहा था। इस दौरान उनसे कहा कि प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम संजय कुमार था, उसने उसके सिर पर डंडे से वार किया था। जिसके चलते संजय कुमार के सिर में चोट आई थी और सात टांके लगे थे। कानून के मुताबिक, उसके खिलाफ हाफ मर्डर के मुकदमा किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारद्वाज ने वीडियो में यह भी दावा किया था कि अब उनके निशाने पर संजय कुमार की बेटी है, जो लगातार उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। 

कौन है स्वतंत्र भारद्वाज? 

जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है और  यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली आया था। फिलहाल वह दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है। भारद्वाज हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुआ था। जहां उसने दावा किया कि उस पर दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का हाथ है। उसने वीडियो में महिला एंकर को अपना जुता दिखाते हुए कहा था कि आप जो जूता देख रहीं हैं यह दिल्ली पुलिस का जूता है। हम बिना फॉर्म भरे दिल्ली पुलिस बन कर चलते हैं, हमारे पास दिल्ली पुलिस की हर चीज है। 

स्वतंत्र भारद्वाज ने इसी पॉडकास्ट में जंतर-मंतर पर हुई उस घटना का जिक्र किया। उसने कहा कि वह प्रदर्शन के वक्त वहां मौजूद था और प्रदर्शनकारियों को रोक रहा था। इस दौरान निशु आजाद नाम की कंटेंट क्रिएटर के पिता को उसने मारा, इस हमले से उनके सिर पर सात टांके आए। भारद्वाज ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों से साथ धक्का-मुक्की के दौरान जमीन पर गिर गए थे। उससे उन्हें बहुत गुस्सा आया क्योंकि अब बात उनकी इजजत पर आ गई थी। इसलिए उन्हें निशु आजाद के पिता को मारा। 


खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com