Chikhaldara Tourism (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

विदर्भ का नंदनवन चिखलदरा बना पर्यटकों की पहली पसंद, वीकेंड पर वन-वे ट्रैफिक लागू

Amravati Monsoon Tourism: अमरावती के प्रसिद्ध हिल स्टेशन चिखलदरा में मानसून की बारिश के बाद हरियाली और झरनों का मनमोहक नजारा देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

आंचल लोखंडे

Chikhaldara Tourism: विदर्भ के नंदनवन और प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल चिखलदरा में मानसून की अच्छी बारिश के बाद प्रकृति का अनूठा सौंदर्य बिखर गया है। चारों ओर फैली पहाड़ियों ने हरी चादर ओढ़ ली है, जिससे यहां का मौसम बेहद सुहाना और विहंगम हो गया है।

इस मनमोहक मौसम का आनंद लेने के लिए अमरावती संभाग सहित पूरे विदर्भ और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक चिखलदरा की सैर के लिए पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से रविवार से ही यहां पर्यटको की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुचारु यातायात के लिए लागू किया 'वन-वे रूट': सप्ताहांत (वीकेंड) पर उमड़ने वाली इस भारी भीड़ के कारण चिखलदरा के घाटों और संकरे रास्तों पर वाहनों का दबाव अचानक बहुत बढ़ गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लागू किया वन-वे रूट

पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने विशेष मास्टर प्लान तैयार किया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों पर 'वन-वे रूट' लागू किया गया है। इस वीआईपी और पर्यटन रूट पर वाहनों को एक ही दिशा में संचाि न करने की अनुमति दी गई है, जिससे 1 दिनों की तरह लगने वाले लंबे जाम से पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है।

पर्यटकों की सुरक्षा में पुलिस जवानों का पहरा

पर्यटकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार और रविवार को चिखलदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों, जैसे कि सनसेट पॉइंट, पंचबोल पॉइंट, भीमकुंड और मुख्य चौराहों पर 200 से अधिक पुलिस जवानों का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है।

यातायात में कोई बाधा नहीं

पुलिस विभाग की इस मुस्तैदी और नियोजन के चलते इतनी भारी भीड़ होने के बावजूद भी पूरे चिखलदरा क्षेत्र में कहीं भी यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं हो रही है। पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और गहरी खाइयों व खतरनाक पॉइंट पर पर्यटकों को सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं। पहाड़ियों से बहते झरने, ठंडी हवाएं और चारो ओर छाई हरियाली के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने से चिखलदरा आने वाले सैलानी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और मानसून पर्यटन का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा