अंजनगांव सुर्जी में CCI द्वारा कपास खरीद की उत्साहपूर्ण शुरुआत (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

अंजनगांव सुर्जी में CCI द्वारा कपास खरीद की उत्साहपूर्ण शुरुआत,किसानों में संतोष की भावना

Cotton procurement CCI: अंजनगांव सुर्जी में CCI द्वारा कपास खरीद की उत्साहपूर्ण शुरुआत। किसानों में बढ़ा उत्साह, दो ग्रेड में सरकारी रेट के अनुसार कपास खरीदी शुरु हो गई है।

आंचल लोखंडे

Anjangaon Surji News: भारतीय कपास निगम (CCI) के माध्यम से लाभक्षेत्रीय कपास खरीद का शुभारंभ 13 नवंबर को कृषि उत्पादन बाजार समिति के यार्ड में बड़े उत्साह के साथ हुआ। सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों में संतोष की भावना देखी गई।

शुरुआत में कुल 14 कपास से भरी गाड़ियाँ बिक्री के लिए बाजार समिति के यार्ड में पहुँचीं। पहले पंजीकरण करने वाले किसान कैलास दुधरकर और शिवरतन धोटे (तुरखेड) का बाजार समिति के उपसभापति सुरेश ना. राऊत ने शाल, श्रीफल और दुपट्टा देकर सम्मान किया और कपास खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

बड़ी संख्या में किसान तथा कर्मचारी उपस्थित

कार्यक्रम में कृषि उत्पादन बाजार समिति के निदेशक शंकरराव चोरे, सुरेश आडे, विकास येवले, अंतन रोकडे, संजय काळमेघ, सागर घोगरे, चंद्रशेखर शेलके, शेख जमिल शेख रहेमान, एस. ढोक, प्रभारी सचिव अमर साबले, CCI ग्रेडर दिनेश पाटीदार, CPO ऋषिकेश दामोले, जिनिंग–प्रेसिंग के निदेशक केशवप्रसाद राठी, बबलू पा. शेलके, कमलेश पटेल, पंकज मोदी, शहजादभाई, जमीरभाई, गोपाल ईखार और इकबालभाई सहित बड़ी संख्या में किसान तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

कपास की आवक और बढ़ने की संभावना

बाजार समिति के अनुसार, इस सीजन में कपास की खरीद दो ग्रेड में की जा रही है। 8 प्रतिशत नमी वाले कपास का भाव 8010 रुपये प्रति क्विंटल 12 प्रतिशत नमी वाले कपास का भाव 7689 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। तहसील के कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 19 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बागायती और कोरड़वाहू कपास की खेती हुई है।

आगामी दिनों में कपास की आवक और बढ़ने की संभावना है। बाजार समिति ने पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना माल बिक्री के लिए लाएँ और सरकारी खरीद योजना का लाभ उठाएँ।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार