Theft accused arrested (सोर्सः एआय जनरेटेड- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई: फरार चोरों के ठिकाने पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार

Amravati Police Action: अमरावती पुलिस की अपराध शाखा ने चोरी के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 18 लाख रुपये का माल जब्त किया।

महाराष्ट्र डेस्क

Crime Branch Amravati: अमरावती पुलिस द्वारा विभिन्न चोरी के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छिपकर बैठे आरोपियों को पुलिस दल ने दौड़ादौड़ाकर पकड़ा, जिसमें से दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए, वहीं 4 आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।

पकड़े गए आरोपियों में अशोकसिंह प्रतापसिंह शिकलीकर 33 और धीरज शामलाल केसरवाणी 25, दोनों सिगणोर, तहसील गोगावा, जिला खरगौन, मध्यप्रदेश निवासी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज विभिन्न चोरी के मामलों में आरोपी अशोकसिंह प्रतापसिंह शिकलीकर की तलाश की जा रही थी। आरोपी लंबे समय से फरार था तथा मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर लगातार स्थान बदल रहा था।

मध्यप्रदेश के सागा में चोरों के ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई

अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 मई को आरोपियों की तलाश अभियान शुरू किया और 12 मई को मध्यप्रदेश के सागा में चोरों के ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई की। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगे, जिसमें से दो आरोपी धरे गए। चोरी की वारदातें कबूलीवहीं राहुल प्रधानसिंह शिकलीकर, जगरसिंह दयालसिंह शिकलीकर दोनों नंदुरबार निवासी, राजेन्द्रसिंह जीतसिंह शिकलीकर और संदीपसिंह सोनारसिंह शिकलीकर भागने में कामयाब हो गए।

कई चोरी की वारदातें कबूल कीं

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नांदगांव पेठ पुलिस स्टेशन, बडनेरा पुलिस स्टेशन, राजापेठ पुलिस स्टेशन सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई चोरी की वारदातें कबूल कीं। आरोपियों के पास से 5,62,000 रुपये कीमत के 37.1 ग्राम सोने के आभूषण, 31,000 रुपये कीमत के 140 ग्राम चांदी के आभूषण, 10,000 रुपये नकद राशि सहित 12,00,000 रुपये कीमत के वारदात में प्रयुक्त चार वाहन सहित कुल 18,07,500 रुपये का माल जब्त किया गया।

इन्होंने की कार्रवाई

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम गुघे, पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेश इंगोले, गजानन इंगोले, मनोज ठोसर, आस्तिक देशमुख, मंगेश परिमल, नईम बेग, अतुल संभे, विकास गुडधे, नाजीमोद्दीन, विशाल वाकपांजर, निखिल गेडाम, रणजीत गावंडे, योगेश पवार, चेतन गुल्हाणे, संदीप खंडारे और सौरभ कालबांडे द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज