प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
अमरावती

अमरावती में यातायात बाधित करने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन, 16 मामले दर्ज

Amravati News: अमरावती में अवैध पार्किंग पर पुलिस का सख्त अभियान, एक दिन में 16 मामले दर्ज। धारा 285 के तहत ऑटो, चारपहिया और हाथगाड़ी चालकों पर कार्रवाई, शहरभर में यातायात सुरक्षा को लेकर चेतावनी।

रूपम सिंह

Amravati Police Action News: सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाही से वाहन, ऑटो और हाथगाड़ियां खड़ी कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने तथा आम नागरिकों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों में एक ही दिन में कुल 16 मामले दर्ज किए गए हैं।

इस विशेष अभियान के तहत सड़क पर अवैध रूप से खड़े चारपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और हाथगाड़ी चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत सीधे अपराध दर्ज किए गए।

भातकुली में 2 मामलों में कार्रवाई

भातकुली शहर में सार्वजनिक स्थान पर दोपहिया वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने के मामले सामने आए। दोपहर करीब 12 बजे सार्वजनिक स्टैंड परिसर में शुभम देवमन सखे (25, कोलीपुरा) ने अपनी मोटरसाइकिल (क्र. एमएच-27-बीएम 2187) खतरनाक स्थिति में खड़ी की थी। इसी तरह शाम को अक्षय बालू चहाकार (30, निवासी हरताला) ने मोटरसाइकिल (क्र. एमएच-27-सीएल-6889) सड़क पर खड़ी कर आवागमन में बाधा डाली। दोनों के खिलाफ भातकुली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

शहरभर में व्यापक अभियान

पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के तहत अव्यवस्थित यातायात, बढ़ते सड़क हादसे, अवैध पार्किंग और हाथगाड़ियों से उत्पन्न खतरे को देखते हुए सख्त कदम उठाए गए। अमरावती पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है।

इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

  • बडनेरा: मोहम्मद शाहरुख (ऑटो सड़क पर खड़ा करने) और अब्दुल अकीम (हाथगाड़ी सड़क पर रखने) पर मामला दर्ज।
  • नांदगावपेठ: सतीशकुमार उबरहोडे और विठ्ठल दांडगे पर हाईवे व सार्वजनिक सड़क पर वाहन खड़ा करने की कार्रवाई।
  • गाडगेनगर: रुपेश मुलुनकर के खिलाफ सड़क पर सब्जी की हाथगाड़ी खड़ी करने पर मामला।
  • नागपुरी गेट चौक: अब्दुल अनीस पर ऑटो सड़क पर खड़ा करने का अपराध।
  • राजापेठ चौक: तुषार करवा और गद्रे चौक पर रोहित छांगाणी पर कार्रवाई।
  • कोतवाली क्षेत्र: जयस्तंभ चौक व चित्रा चौक में दुकानों का सामान सड़क पर रखने पर कार्रवाई।
  • खोलापुरी गेट: सड़क पर चारपहिया वाहन खड़े करने के तीन मामले दर्ज।

थानों में दर्ज मामलों का विवरण

  • भातकुली – 2
  • बडनेरा – 2
  • नांदगावपेठ – 2
  • गाडगेनगर – 1
  • नागपुरी गेट – 2
  • राजापेठ – 2
  • कोतवाली – 2
  • खोलापुरी गेट – 3

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर अराजकता और अवैध पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सीधे अपराध दर्ज करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट